श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लखनऊ में गणेश पंडाल पर पथराव, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणपति पंडाल पर आरती के समय 20 से 25 लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से भगवान गणपति का कलश टूट गया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
Stones Pelted At Ganesh Pandal | Shresth uttar Pradesh |

Stones Pelted At Ganesh Pandal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणपति पंडाल पर आरती के समय 20 से 25 लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से भगवान गणपति का कलश टूट गया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला ?

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के उत्सव पर गंगा विहार कॉलोनी की रहने वाली किरण कनौजिया ने गणपति स्थापना करने के लिए पंडाल लगवाया और गणपति जी की स्थापना की। किरण कनौजिया ने बताया कि वे कई साल से गणपति के अवसर पर गणपति की स्थापना करती हैं।

किरण कनौजिया ने बताया कि मंगलवार को करीब 7.30 बजे परिवार के सदस्य और कुछ पड़ोसी भगवान की आरती कर रहे थे, तभी उसी समय वहीं के रहने वाले कुछ 20 से 25 मुस्लिम युवक वहां पहुंचे और पूजा में विघ्न डालने की कोशिश की।

अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे

आरोपियों ने भगवान की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। ईंट-पत्थर फेंके, जिस कारण भगवान का कलश टूट गया और पूजा खंडित हो गई। आरोपियों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाये और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से भाग गये। इसके बाद इलाके में बवाल मच गया।

गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पंडाल में मौजूद गुस्साई भीड़ हंगामा करने लगी। जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करने लगी और चिनहट थाने को चारों ओर से घेर लिया।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

DCP शशांक सिंह ने बताया कि किरण चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, नंगे पांव खींचकर लाई विजिलेंस टीम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न