श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘CM आवास के पास आग लगाओगी तो…’, वकील के उकसाने पर महिला ने किया आत्मदाह

Unnao News: सीएम आवास के बाहर महिला के आत्मदाह करने के मामले में लखनऊ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के वकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वकील सुनील कुमार ने महिला को आत्मदाह करने के लिए उकसाया था। वकील के कहने पर महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।
Lucknow News | woman who set fire outside the CM residence in Lucknow died | Unnao News | Woman Attempted Self Immolation | cm yogi Adityanath | Lucknow Police | Shresth uttar pradesh |

Unnao News: लखनऊ में योगी आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस कोशिश में महिला का लगभग पूरा शरीर जल गया। महिला का इलाज लखनऊ के KGMU में चल रहा है।

सीएम आवास के बाहर महिला के आत्मदाह करने के मामले में लखनऊ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के वकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वकील सुनील कुमार ने महिला को आत्मदाह करने के लिए उकसाया था। वकील के कहने पर महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

पुलिस का कहना है कि सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला क़ो आत्मदाह करने के लिए वकील ने उकसाया था। वकील ने ही महिला से कहा था कि CM आवास के पास आग लगाओगी तो पुलिस तुम्हारे आगे पीछे घूमेगी।

इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि उन्नाव के पुरवा थाने के पुलिसकर्मियों क़ो सबक सिखाने के लिए वकील ने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था। फिलहाल महिला के मोबाइल से मिली वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर वकील सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वकील सुनील कुमार उन्नाव के पुरवा इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ गौतम्पल्ली थाने के दारोगा बागेश कुमार की शिकायत पर BNS की धारा 108, 49, 226, 131 और 61 के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

लखनऊ में योगी आवास के बाहर एक महिला ने मंगलवार को आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला का नाम अंजली जाटव है। वह जिला उन्नाव के गांव छत्ताखेड़ा थाना पुरवा की रहने वाली है। महिला ससुराल से विवाद के कारण जनता दरबार में शिकायत के लिए आयी थी, लेकिन महिला को आश्वासन देकर भेज दिया गया था। महिला ने उन्नाव के पुरवा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही है।

ससुराल पक्ष के खिलाफ सीएम योगी को लिखा आवेदन पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पास लाल रंग का बैग मिला, जिसमें सीएम योगी के नाम पर एक आवेदन पत्र मिला। पत्र में ससुराल पक्ष पति, देवर, भांजे, परिवार की महिलाओं के खिलाफ प्रताड़ित करने, 4000 रूपये और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। जिसे पुलिस वाले वापस नहीं करा रहे हैं।

पत्नी ने लगाए आरोप (Unnao News)

पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि पुरवा थाने के दारोगा को रिश्वत दी गयी है, जब उपमुख्यमंत्री ने मेरे पति को तलाश करने की बात की तो पुलिस ने झूठ बोल दिया कि मेरा पति देशराज नहीं मिला। दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने घर पर छिपाकर रखा हुआ है। इतना ही नहीं महिला का ये दावा है कि उसने अपने पति को दारोगा के घर पर देखा है।

महिला के पति और देवर जेल में बंद

वहीं, उन्नाव SP सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि महिला की तहरीर पर 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। उसके बाद महिला के पति और देवर को जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि महिला ऑटो से सपा कार्यालय के बाहर उतरी और होटल पर चाय पी।

बांग्लादेश से भारत लौटी MBBS छात्रा ने बताया आंखों देखा हाल, कहा- हालात बहुत ज्यादा खराब…

इसके बाद सीएम आवास की तरफ आई। महिला की गोद में एक बच्चा भी था, जिसे महिला ने सड़क किनारे रख दिया। फिर बैग से पेट्रोल निकाल कर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया आंखों देखा हाल (Unnao News)

प्रत्यक्षदर्शी विजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सीएम योगी से मिलने गई थी। लेकिन महिला को वहां से लौटा दिया गया, जिसके बाद महिला ने आग लगा ली। 1 घंटे तक महिला तड़पती रही। वहां एम्बुलेंस तक नहीं आई। बाद में पुलिस वाले आए और पुलिस जीप में महिला को हॉस्पिटल लेकर गए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी