श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

अगर आप ट्रेन से सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे लखनऊ मंडल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, जिसके चलते 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में दस ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
UP Train Cancelled | Shreshth uttar Pradesh |

UP Train Cancelled: अगर आप ट्रेन से सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे लखनऊ मंडल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, जिसके चलते 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में दस ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी, वहीं कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके कारण रेलवे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 14018 आनंदविहार रक्सौल सद्भावना 25 सितम्बर से दो अक्तूबर तक रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 14017 रक्सौल आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक रद्द कर दी गई है। 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद दरभंगा क्लोन स्पेशल और ट्रेन नंबर 09466 दरभंगा अहमदाबाद क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी। यात्री ट्रेनों की जानकारी रेलवे पूछताछ नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

लखनऊ के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें

शाहगंज में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग जफराबाद, सुलतानपुर और लखनऊ के रास्ते चलाई जाएंगी।

  • ट्रेन नंबर 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस
  • 13483 फरक्का एक्सप्रेस,
  • 13484 फरक्का एक्सप्रेस,
  • 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस,
  • 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस,
  • 15934 अमृतसर- तिनसुकिया एक्सप्रेस,
  • 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस,
  • 22103 मुंबई-एलटीटी अयोध्या कैंट सुपरफास्ट
  • 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

सुल्तानपुर लूटकांड: मंगेश के बाद एक और बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF ने सिर में मारी गोली


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav | Anuj Pratap Singh encounter | Shresth uttar Pradesh |
'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी…', अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
Pilibhit Tiger Reserve | Shresth uttar Pradesh |
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से रात में गुजरते समय बतानी होगी पहचान, रहेगी कड़ी निगरानी
issue-of-ews-reservation-has-cropped-up-in-69000-teacher-recruitment-dispute-hearing-will-be-held-in- high court
नहीं थम रहा 69000 शिक्षक भर्ती विवाद, अब उछला EWS आरक्षण का मुद्दा; 16 अक्टूबर को HC...
UP Train Cancelled | Shreshth uttar Pradesh |
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
Dengue Patients Increased In Lucknow | Shresth uttar pradesh |
लखनऊ में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 21 नए केस; स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Anuj Pratap Singh Encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड: मंगेश के बाद एक और बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF ने सिर में मारी गोली