श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महोबा में रातोंरात गायब हुआ सौर ऊर्जा प्लांट, पुलिस ने कहा- ऐसी कोई घटना नहीं हुई

Solar Power Plant Theft in Mahoba: अभी तक आपने चोरी की बहुत सी घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने यह सुना है कि सोलर प्लांट की चोरी हो गई है। जी हां.. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।
Solar Power Plant Theft in Mahoba

Solar Power Plant Theft in Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने पूरा सौर ऊर्जा प्लांट ही गायब कर दिया। इस प्लांट को अजनेर क्षेत्र में नार्वे के सहयोग से लगाया गया था। इस चोरी की घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

2010 में हुई थी सोलर पावर प्लांट की स्थापना

महोबा का नरवारा गांव मध्य प्रदेश की सीमा से सटा और चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां 2010 में नार्वे सरकार की मदद से सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई थी। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने इसका उद्घाटन किया था। इसे बनाने में पांच करोड़ से अधिक की लागत आई थी।

नरवारा के ग्राम प्रधान ने क्या कहा?

नरवारा के ग्राम प्रधान भईया राम यादव के मुताबिक, मंगलवार की रात दो ट्रकों से करीब एक दर्जन चोर आए थे। उन्होंने प्लांट में लगी सौर ऊर्जा की प्लेटों को उखाड़ा और ट्रक में लादकर फरार हो गए।

12 जून को भी प्लांट में हुई थी चोरी

इससे पहले, यहां 12 जून को करीब 90 बैटरी चोरी हुई थी। इसकी लिखित तहरीर भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब प्लांट चोरी होने से लोग हैरान हैं।

अब ट्रैफिक कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर ही मिलेगा लंच, इन इलाकों में लागू हुई व्यवस्था

पुलिस ने क्या कहा?

महोबा पुलिस ने इस घटना पर अनभिज्ञता जताई। उसने कहा कि उसे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने भी एफआईआर नहीं दर्ज कराई है।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में संचालित एक एनजीओ हरीतिका के निदेशक महेंद्र सिंह सेंगर द्वारा नरवारा से सोलर पावर प्लांट को उखाड़ कर ले जाने की बात सामने आई है। यह जांच का विषय है कि उन्होंने किसके आदेश पर यह काम किया।

Lucknow में चल रहा था ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का अवैध कारोबार, यूपी STF और FSDA ने की कार्रवाई


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न