श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election Result 2024: क्या डिंपल यादव बचा पाएंगी अपनी सीट ?

Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में कई ऐसी चर्चित लोकसभा सीटें हैं, जिन पर बड़े-बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक मैनपुरी लोकसभा सीट है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं, भाजपा ने यहां से कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर और बसपा ने शिव प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है। बता दें, मैनपुरी में कुल आठ उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 | shreshth uttar pradesh |

UP Lok Sabha Election Result 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरे चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों से लेकर सभी प्रत्याशियों के दिल का की धड़कने तेज हो गई हैं। पिछले दो चुनावों में देश की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 और 2019 में 62 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। आज मतगणना से साफ होगा कि केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे या नहीं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश में कई ऐसी चर्चित लोकसभा सीटें हैं, जिन पर बड़े-बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव (Dimple yadav) चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं, भाजपा ने यहां से कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर और बसपा ने शिव प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है। बता दें, मैनपुरी में कुल आठ उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, साल 2019 के चुनाव में इस सीट पर 56.67 फीसदी मतदान हुआ था। पिछले आम चुनाव में मैनपुरी सीट से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 524,926 वोट से जीत हासिल की थी। इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी बहु डिंपल यादव ने कुर्सी संभाली और 2022 के उपचुनाव में 6,18,120 वोट हासिल करके जीत का परचम लहराया। अब देखना यह है कि क्या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव परंपरागत सीट पर जीत का परचम लहरा पाएंगी।

बता दें, यूपी में मतगणना को लेकर खास प्रबंध किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, Lok Sabha Election 2024 की मतगणना राज्य के 75 जनपदों में और 81 मतगणना केन्द्रों पर होगी। आगरा, मेरठ, आजमगढ, देवरिया, सीतापुर, कुशीनगर जनपद में मतगणना 2-2 केन्द्रों पर होगी। 8 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 जनपदों में, 37 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 2 जनपदों में और 35 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 1 जनपद में होगी।

मतगणना के लिए 179 ऑब्जर्वर तैनात

भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 179 ऑब्जर्वर तैनात किये हैं। 15 ऑब्जर्वर को 1-1 विधानसभा क्षेत्र, 104 ऑब्जर्वर को 2-2 विधानसभा क्षेत्र और 60 को 3-3 विधानसभा क्षेत्र बांटे गये हैं। 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 80 रिटर्निंग ऑफिसर और 1581 असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी। ददरौल (शाहजहांपुर), लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी (बलरामपुर) और सोनभद्र जनपद की दुद्धी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना चार रिटर्निंग ऑफिसर और 26 असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी।

मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Lok Sabha Election 2024 में कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 771 पुरुष और 80 महिला है। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा क्षेत्र में और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में हैं। मतगणना सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी संख्या में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी की गयी है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी है। पहले स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि पर होगी, जहां क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। दूसरे स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल के गेट पर होगी, जहां राज्य पुलिस बल तैनात रहेगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा मतगणना हॉल के लिए होगी जो कि सीएपीएफ की निगरानी में होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?