श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मथुरा: चलती बैन में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, फ्लाईओवर के नीचे छोड़ भागे आरोपी

हाल ही में 13 साल की दलित किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को एक फ्लाईओवर के नीचे छोड़ दिया और फरार हो गए...
Mathura Gangrape 13-Year-Old Girl Drugged Gangraped In A Moving Car read

Mathura Gangrape: देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में 13 साल की दलित किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को एक फ्लाईओवर के नीचे छोड़ दिया और फरार हो गए। होश आने पर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

चलती बैन में किशोरी के साथ रेप

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मथुरा की है। गुरुवार दोपहर ये किशोरी एक किराने की दुकान पर गई थी। वहां पर एक स्थानीय युवक ने उसे पानी की बोतल दी। इसे पीने के तुरंत बाद उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद ही दो अन्य युवक आए और तीनों ने उसे जबरन एक वैन में डाल लिया और एक सुनसान इलाके में ले गए। इसी चलती बैन में तीनों ने बारी बारी से किशोरी का रेप किया। इसके बाद उन्होंने किशोरी को एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया और भाग गए।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज (Mathura Gangrape)

किशोरी को अर्ध-बेहोशी की हालत में घर मिला। होश आने पर उसने अपने माता-पिता को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की। पीड़िता के पिता ने छाता पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 138, 376डी और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों में से दो की पहचान हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- जौनपुर: 8वीं की छात्रा को धमकी देकर प्रधानध्याक ने बार-बार किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 2012 से 2020 (कोविड-19 महामारी के वर्ष को छोड़कर) तक प्रति वर्ष औसतन 30,000 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। 2016 में यह संख्या 39,000 के आसपास पहुंच गई थी। एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में देश में हर 15 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आता था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल