श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मथुरा में टंकी गिरने के मामले में पुलिस सख्त, एक आरोपी गिरफ्तार

One accused arrested in case of water tank collapse in Mathura

मथुरा के बीएसए कॉलेज के पास कृष्ण विहार कॉलोनी पार्क में बनी पानी की टंकी धराशायी होने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम त्रिलेक सिंह रावत है। पुलिस ने उसे नेशनल हाईवे 19 पर स्थित राजीव नगर लोहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इस हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई थी जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल थे।

उत्तराखंड का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी त्रिलोक सिंह उत्तराखंड के हल्द्वानी का रहने वाला है। मामले में अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस द्वार की जा रही है। माना जा रहा है कि त्रिलोक सिंह की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों का सुराग लग सकता है। इस मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय प्रशासनिक जांच टीम का गठन किया था।

जानें पूरा मामला

दरअसल, मथुरा से पिछले दिनों एक बड़ी खबर सामने आई थी। यहां पानी की टंकी गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। टंकी गिरने के बाद लोगों में गु्स्सा में फैला हुआ था। लोग इसकी क्वालिटी और निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे थे, क्योंकि इसका निर्माण 3 साल पहले यानी 2021 में ही हुआ था। घटना का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लिया था। उन्होंने मृतको को 2-2लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के महोली रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में रविवार को अचानक से पानी की टंकी गिर गई था, जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह घटना शाम छह बजे हुई। टंकी की क्षमता करीब 2.5 लाख लीटर पानी की थी। बारिश के बीच टंकी गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हर तरफ पानी-पानी हो गया। मलबे में दर्जनों लोग दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?