श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दीवार फांदकर कॉलोनी में घुसे बदमाश, गार्ड को बंधक बनाकर की लूटपाट; CCTV कैमरों की DVR भी गायब

उत्तर प्रदेश के मेरठ रोड पर स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने कॉलोनी में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कॉलोनी के गार्ड को बंधक बनाकर उसकी बंदूक भी लूट ली।
Meerut Crime News | Shresth Uttar Pradesh |

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ रोड पर स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने कॉलोनी में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कॉलोनी के गार्ड को बंधक बनाकर उसकी बंदूक भी लूट ली। इतना ही नहीं बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का सामान भी उड़ा दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली।

दीवार फांदकर कॉलोनी में घुसे बदमाश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मवाना के मेरठ रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे बदमाश दीवार फांदकर कॉलोनी में घुस गए। चोरों ने कॉलोनी के गार्ड मनोज और उसके साथी को बंधक बना लिया। साथ ही ट्रांसफार्मर का सामान और बंदूक लूट ली।

गार्ड को बनाया बंधक, फिर वारदात को दिया अंजाम

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कॉलोनी की दीवार तोड़कर फरार हो गए। वहीं, घटना के पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को सुबह जानकारी मिलते ही एसपी देहात मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने गार्ड के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। गार्ड मनोज के मुताबिक, देर रात करीब 12:30 बजे बदमाश दीवार फांद कर कॉलोनी में घुस आए थे। इसके बाद उसे और उसके साथी को बंधक बनाने के बाद कॉलोनी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

CCTV कैमरों की DVR भी गायब

मामले की जांच में जुटी पुलिस कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे देखने जब कमरे में पहुंची तो कैमरों की DVR भी गायब थी। पुलिस का कहना है कि गार्ड द्वारा दी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की गई है। चोरी हुए सामान की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More: बागपत में रोटियों पर थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा था शहजाद, वीडियो वायरल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा