श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अब 90 मिनट में तय होगी लखनऊ से अयोध्या तक की दूरी, जानें रेलवे का प्लान

Lucknow To Ayodhya Train Journey: अब रामलला के भक्तों को उनके दर्शन के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी होगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या के बीच बहुत जल्द केवल 90 मिनट में सफर को पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल यह दूरी दो से तीन घंटे में पूरी होती है।
Lucknow To Ayodhya Train Journey | Ram Mandir | Train | Shreshth Uttar Pradesh |

Lucknow To Ayodhya Train Journey: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त उनके दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसी बीच, अब रामलला के भक्तों को उनके दर्शन के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी होगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या (Lucknow To Ayodhya) के बीच बहुत जल्द केवल 90 मिनट में ट्रेन से सफर पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल यह दूरी दो से तीन घंटे में पूरी होती है। मिशन रफ्तार के तहत लखनऊ से अयोध्या के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ती नजर आएगीं। आगामी दो महीने में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जल्द ही तेज रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ट्रैक स्पीड बढ़ाने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी बीच मिशन रफ्तार के तहत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रमुख रूटों की ट्रैक स्पीड बढ़ाने को लेकर ग्राउंड लेवल पर काम कर रहा है। वहीं, लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक स्पीड बढ़ाने का काम पूरा होने पर यहां ट्रेनें तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। ऐसे ही लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का दोहरीकरण, विद्युतीकरण (Electrification) कराया जा रहा है। 130 किमी लंबे ट्रैक पर यह काम अंतिम चरण में है और बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

केवल 90 मिनट में पूरा होगा सफर

गौरतलब है कि वर्तमान में लखनऊ से अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 24 से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। इसके अलावा, लग्जरी ट्रेनों की भी आवाजाही शुरू होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ से अयोध्या का सफर केवल 90 मिनट में पूरा करने का लक्ष्य है। अभी वंदे भारत ट्रेन करीब दो घंटे में सफर पूरा कर रही है, जबकि बाकी ट्रेनें दो घंटे से तीन घंटे में अयोध्या पहुंच रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?