श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बांग्लादेश से भारत लौटी MBBS छात्रा ने बताया आंखों देखा हाल, कहा- हालात बहुत ज्यादा खराब…

Bangladesh violence: बांग्लादेश में अराजकता के माहौल के बारे में आंचल ने बताया कि करीब 7 दिन तक वह अपने माता-पिता से बातचीत नहीं कर पाईं थी। कॉलेज से बाहर न जाने के सख्त आदेश थे।
Bangladesh violence | MBBS student who returned to India from Bangladesh | Moradabad | Shresth uttar Pradesh |

Bangladesh violence: भारत का पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है। बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई स्थानों पर हिंदुओं के उत्पीड़न की भी खबर सामने आ रही है। इसके अलावा, भारत के कई स्टूडेंट्स बांग्लादेश में पढ़ाई कर रहे हैं। बांग्लादेश से भारत लौटीं छात्रा ने वहां के अराजक माहौल के बारे में बताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की आंचल सैनी बांग्लादेश के गाजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। वह MBBS सेकंड ईयर की छात्रा हैं। आंचल बांग्लादेश से वापस भारत लौट आई हैं।

आंचल ने बताया आंखो देखा हाल

बांग्लादेश में अराजकता के माहौल के बारे में आंचल ने बताया कि करीब 7 दिन तक वह अपने माता-पिता से बातचीत नहीं कर पाईं थी। कॉलेज से बाहर न जाने के सख्त आदेश थे। बांग्लादेश में प्रोटेस्ट चल रहा था, क्योंकि वहां जो सीट थी, सरकार ने फ्रीडम फाइटर के लिए कर दी थी और कुछ पर्सेंट आम जनता के लिए थी। इसी की वजह से स्टूडेंट्स नाराज थे और उन्होंने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

आंचल ने आगे बताया कि वहां पर स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। कॉलेज-स्कूल सभी बंद हो गए थे। हमारा एग्जाम था, वह भी पोस्टपोन हो गया। हमें कहीं भी बाहर जाने की मनाही थी। अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

आंचल ने बांग्लादेश के हालात के बारे में बताते हुए कहा कि इंडियन एंबेसी ने बांग्लादेश की सरकार को फोर्स किया कि इंडियन बच्चों को वापस भेज दीजिए। इसके बाद अनुमति मिलने पर हम वहां से निकल गए थे। इंडियन एंबेसी की वजह से ही हम वापस आ पाए हैं।

‘भारत सरकार की मदद से मैं वापस आ पाई हूं…’ (Bangladesh violence)

आंचल ने कहा कि इंडियन एंबेंसी और भारत सरकार की मदद से मैं वापस आ पाई हूं। घर आकर बहुत अच्छा फील हुआ, क्योंकि वहां पर कंडीशन बहुत ज्यादा खराब थी। हम वहां से निकलकर आए, बहुत अच्छा लग रहा है।

आंचल सैनी के माता-पिता ने बेटी के वापस आने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बांग्लादेश में पढ़ाई कर रही थी, वहां पर हिंसा शुरू हो गई। लगभग एक हफ्ते हमारी बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। हमें बहुत टेंशन हो रही थी कि किस हाल में होगी। भारत सरकार की मदद से हमारी बच्ची वापस आ पाई है।

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, सत्ता छोड़ने पर मजबूर हुईं हसीना, क्या है सैकड़ों लोगों की मौत की वजह

बांग्लादेश में हिंदुओं को किया जा रहा टारगेट (Bangladesh violence)

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कम से कम 34 मंदिरों पर हमला किया गया। जबकि 4 मंदिरों को जला दिया गया। दंगाइयों की भीड़ हिंदुओं के घर और मंदिर को टारगेट कर रही है। घरों में घुसकर लूटपाट की जा रही है। कट्टरपंथियों की नजर हिंदुओं की संपत्तियों पर है, जिसे वह चुन-चुनकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मंदिर तोड़े जा रहे हैं, हिंदुओं को चुन-चुनकर… सीएम योगी

बांग्लादेश के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की तस्वीर हम सभी देख रहे हैं। भारत का आस-पड़ोस जल रहा है, मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि तब भी हम इतिहास के तथ्यों को ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहे कि वहां ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्यों पैदा हुई है। जो समाज इतिहास की गलतियों से सबक नहीं सीखता है, उसके उज्ज्वल भविष्य पर भी ग्रहण लगता है।

भारत ने शेख हसीना को पहले भी दी शरण, पिता की हत्या के बाद गुजारे थे 6 साल

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म पर आने वाले संकट के लिए फिर एकजुट होकर कार्य करने और लड़ने की आवश्यकता है। राम मंदिर का निर्माण मंजिल नहीं, पड़ाव है। इसे आगे भी निरंतरता देनी है। सनातन धर्म की मजबूती इन अभियानों को नई गति देती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी