श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शादी में कार नहीं मिली तो सिपाही ने पत्नी को लोहे की गर्म रॉड से दागा, उखाड़े नाखून

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सिपाही पति ने दहेज में कार न मिलने पर अपनी पत्नी के शरीर को जगह-जगह लोहे की गर्म रॉड से दागा। जब उसका इतने से ही मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के पैरों के नाखून उखाड़ दिए।
Dowry Harassment | policeman hit his wife | Shresth uttar Pradesh |

Dowry Harassment: आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। आज भी न जानें कितनी लड़कियां दहेज के कारण शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेल रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर एक घंटे में एक महिला दहेज सम्बन्धी कारणों से मौत का शिकार होती है। दहेज के लिए लोग हैवानियत की सारी हदें पार कर जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही पति ने दहेज में कार न मिलने पर अपनी पत्नी के शरीर को जगह-जगह लोहे की गर्म रॉड से दागा। जब उसका इतने से ही मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के पैरों के नाखून उखाड़ दिए।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही पति के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बहुत ही धूमधाम से हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली शिवाली की शादी पाकबड़ा के जेवड़ा गांव के रहने वाले विकास सिंह से हुई थी। दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी बहुत ही धूमधाम से कराई थी। विकास यूपी पुलिस में 2019 बैच का सिपाही है। वह वर्तमान में उन्नाव जिले में तैनात है। वहीं, उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह भी PAC में हैं।

दहेज की मांग पूरी न होने पर किया प्रताड़ित

पीड़िता के पिता सुखवीर सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति विकास सिंह, ससुर सत्यप्रकाश और सास विनोद देवी ने बेटी शिवाली को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

दहेज में नहीं मिली कार तो पत्नी की कर दी हत्या, 15 दिन पहले हुई थी शादी

बेटी पैदा होने पर बढ़ा उत्पीड़न

पीड़िता के पिता का कहना है कि शिवाली के बेटी पैदा होने पर ससुराल पक्ष का उत्पीड़न ओर ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की रात विकास छुट्टी पर घर लौटा था। उसी रात करीब 11 बजे उसने शिवाली के साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी।

इतना ही नहीं उसने गर्म लोहे की रॉड से शिवाली के शरीर पर जगह-जगह दाग दिया। जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो विकास ने उसके पैरों के नाखून उखाड़ दिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी