श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत रविवार शाम को अचानक खराब हो गई। उनको लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गोपाल दास महाराज को खाने और यूरिन की समस्या हो रही है।
Nritya Gopal Das Maharaj | Ayodhya | Ram Mandir | Shresth uttar Pradesh |

Nritya Gopal Das Maharaj: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत रविवार शाम को अचानक खराब हो गई। उनको लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गोपाल दास महाराज को खाने और यूरिन की समस्या हो रही है।

मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि महाराज जी की स्थिति अभी बहुत नाजुक है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। लगातार डॉक्टरों की टीम महाराज जी की मॉनिटरी कर रही है। महाराज जी का इलाज डाॅ दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है। महाराज जी की उम्र 86 साल है।

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि महाराज जी अयोध्या से मथुरा 24 अगस्त को जन्माष्टमी मनाने गए थे और फिर वहां से इंदौर गए थे। इंदौर से लौटने के दौरान ही महाराज जी की तबीयत खराब हो गई, जिस कारण उन्हें ग्वालियर में एडमिट कराया गया, लेकिन महाराज जी की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले मेदांता में 2 बार हो चुके हैं एडमिट

2021 में अक्टूबर में महाराज जी को सांस लेने में परेशानी, यूरिन और इन्फेक्शन की समस्या हो रही थी। उस समय महाराज जी को मेदांता हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट कराया गया था। सीएम योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनसे मिलने गए थे। इसके बाद 2022 के अप्रैल और नवंबर के महीने में गोपाल दास महाराज की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा मेदांता में एडमिट कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2003 में राम मंदिर आंदोलन के महानायक महंत रामचंद्र दास परमहंस के निधन के बाद गोपालदास महाराज को श्रीराम जन्मभूमि न्यास का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2020 में उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया और उनकी सुरक्षा Y से बढ़ाकर Z कैटेगरी कर दी गई।

Radha Ashtami 2024: बरसाना में होगी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, निगम ने किए खास प्रबंध

अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद रामलला को टेंट में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद 28 साल तक गोपालदास महाराज जी रामलला के दर्शन के लिए नहीं गए। जब रामलला को मंदिर में विराजमान कराया गया, तब महाराज जी रामलला के दर्शन के लिए गए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल