श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत, 33 घायल


Road Accident in Pilibhit: यूपी के पीलीभीत में डीसीएम के पेड़ से टकरा जाने से भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक घायल हो गए। हादसे के शिकार मजदूर शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। ये सभी मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, डीसीएम शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद से लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। असम हाईवे पर बिजनौर के पास गाड़ी चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का शिकार चालक डीसीएम में फंस गया था। उसे बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने के बाद यातायात सुचारू रूप से चल पाया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 मजदूर मौजूद थे। ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर मजदूरी करने जा रहे थे। गाड़ी में सवार मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। दुर्घटना का शिकार हुए कई घायलों की हालत गंभीर है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?