कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला है। आपको एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जोकि आपको बेरोजगारी नहीं बल्कि रोजगार दे।
प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता ने हमेशा सही का साथ दिया है। जब उन्हें लगा ये नेता सही नहीं है तो उन्होंने उसे दंडित भी किया। इंदिरा गांधी को भी यहां से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उन्होंने कभी रायबरेली के लोगों का साथ नहीं छोड़ा। इंदिरा जी ने हमेशा ही आपका आदर किया और जनता की बात सुनी। आज की सरकार सवाल पूछने वालों का ही मुंह बंद कर देती है। उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है पर किसानों की बात नहीं सुनती है।
#WATCH | Raebareli, UP: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra addresses a public meeting and says, "… 5 kg ration is not going to make the future. You will not become 'Aatmanirbhar' by this. If I ask you what will you choose between employment and a 5 kg ration, you… pic.twitter.com/lNUhsvTxUn
— ANI (@ANI) May 9, 2024