Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग की जा रही है। आज 21 राज्यों की 102 लोकसा सीटों पर मतदान किया जाएगा, लेकिन वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने बूथ पर कब्जा क लिया है। इतना ही नहीं कहा कि पुलिस मुस्लिम वोटरों से अभद्रता कर रही है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 52 पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्जा किया जा रहा है। सपा के वोटरों को भगाया जा रहा है।
रामपुर लोकसभा के बूथ संख्या 164 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट मुस्लिम धर्म के लोगों को वोट डालने से रोक रहे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2024
चुनाव आयोग संज्ञान लें, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @RampurDm
इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2024
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_shamli pic.twitter.com/EcQdX6Ukbm