श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

योगी सरकार ने किए 17 IPS अफसरों के तबादले, बीते 24 घंटों में 34 अधिकारियों का फेरबदल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज यानी बुधवार को भी 17 और IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें ज्यादातर नए अफसर हैं। वहीं, मंगलवार को भी 17 IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे।
Reshuffle Of IPS Officers | IPS Officers | Shresth uttar Pradesh |

Reshuffle Of IPS Officers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज यानी बुधवार को भी 17 और IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें ज्यादातर नए अफसर हैं। वहीं, मंगलवार को भी 17 IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे। यूपी में बीते 24 घंटे के अंदर 34 अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं।

जानें किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

  • IPS प्रताप गोपेन्द्र यादव को पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद
  • IPS अवधेश सिंह को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ
  • IPS आरती सिंह को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर
  • IPS अंकिता शर्मा को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर
  • IPS चन्द्रकान्त मीना को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
  • IPS साद मियों खॉ को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
  • IPS सूरज कुमार राय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा
  • IPS सैय्यद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा
  • IPS मनीष कुमार शान्डिल्य को सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज
  • IPS राहुल भाटी को सेनानायक यूपीएसएसएफ लखनऊ
  • IPS अनिल कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
  • IPS अभिषेक भारती को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
  • IPS संदीप कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर
  • IPS संतोष कुमार मीना को सेनानायक 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर
  • IPS लखन सिंह यादव को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
  • IPS ओम प्रकाश यादव को पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर
  • IPS दयाराम को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ

शासन के निर्देशानुसार, डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। यह निर्णय एडीजी स्थापना संजय सिंघल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण लिया गया। उनकी जगह अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर को आईजी स्थापना का नया दायित्व सौंपा गया है।

इस फेरबदल में झांसी, सोनभद्र, उन्नाव, औरैया, महोबा, शाहजहांपुर, रायबरेली और संभल जिलों के पुलिस कप्तानों को नए पदों पर स्थानांतरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला

डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया इन बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन डीआईजी स्थापना प्रभाकर चौधरी का अलीगढ़ रेंज का डीआईजी बनाया जाना है।

बदले गए इन जिलों के अधिकारी (Reshuffle in UP Police)

झांसी से शाहजहांपुर: झांसी के एसएसपी राजेश एस. को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया।
गाजियाबाद से झांसी: गाजियाबाद स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सुधा सिंह को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया।
सोनभद्र से रायबरेली: सोनभद्र के एसपी डॉ. यशवीर सिंह को रायबरेली का एसपी बनाया गया।
ये तबादले पुलिस प्रशासन में नए सिरे से ऊर्जा लाने और विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

डीजीपी मुख्यालय ने कई जिलों के पुलिस प्रमुखों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। इन बदलावों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन में नई गतिशीलता आएगी।

मुख्य बदलाव:

  • उन्नाव: एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया। उनकी जगह प्रयागराज कमिश्नरेट से दीपक भूकर को उन्नाव का नया एसपी बनाया गया।
  • औरैया: एसपी चारू निगम को 47वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया। उनकी जगह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिजीत आर. शंकर को औरैया का नया एसपी बनाया गया।
  • महोबा: एसपी अपर्णा गुप्ता को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया। उनकी जगह अलीगढ़ में एएसपी ग्रामीण पलाश बंसल को महोबा का नया एसपी बनाया गया।
  • शाहजहांपुर: एसपी अशोक कुमार मीना को सोनभद्र का एसपी बनाया गया।
  • सोनभद्र: इस जिले में शाहजहांपुर से अशोक कुमार मीना को नया एसपी बनाया गया।
  • संभल: एसपी कुलदीप सिंह गुनावत को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया। उनकी जगह गोरखपुर में एएसपी सिटी कृष्ण कुमार को संभल का नया एसपी बनाया गया।
  • गोरखपुर: एएसपी सिटी कृष्ण कुमार को संभल भेजा गया और उनकी जगह कुशीनगर के एएसपी अभिनव त्यागी को गोरखपुर का नया एएसपी सिटी बनाया गया।
  • अलीगढ़: अलीगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन को अलीगढ़ में प्रभारी एएसपी ग्रामीण बनाया गया।

Read More: बहराइच में नहीं थम रहा खूंखार भेड़ियों का आतंक, अब 11 वर्षीय बच्ची पर किया जानलेवा हमला


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न