श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस आम को खरीदने के लिए अरबपतियों की लगी लाइन, कीमत जान हो जाएंगे दंग

Miyazaki Mango: सहारनपुर के बलियाखेड़ी में किसान संदीप चौधरी ने 'मियाजाकी' आम की खेती की है। इस एक किलो आम की कीमत 2.70 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए है। इस आम को खरीदने के लिए करोड़पति और अरबपति लोगों की लाइन लग गई है।
Miyazaki Mango | Saharanpur | Shreshth Uttar Pradesh |

Miyazaki Mango: वैसे तो इस मौसम में कई तरह के फल मिलते हैं, लेकिन जो बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी के दिलों पर राज करता है, जिसे सब बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं, वह है आम। कहा जाता है कि दुनियाभर में आम की 1500 से ज्यादा किस्में हैं। इनमें से 1000 किस्म के आम भारत में ही पाए जाते हैं, जोकि अपनी अलग पहचान, महक और स्वाद के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक किसान ने ऐसे आम की खेती की है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आम को खरीदने के लिए करोड़पति और अरबपति लोगों की लाइन लग गई है।

जानें क्या है Miyazaki Mango की कीमत

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के बलियाखेड़ी में किसान संदीप चौधरी ने ‘मियाजाकी’ आम की खेती की है। इस एक किलो आम की कीमत 2.70 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए है। इसकी नस्ल जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुई। आम का जापानी नाम है ‘ताइयो नो टमैगो’, जिसका मतलब है ‘सूर्य का अंडा’।

संदीप चौधरी का कहना है कि वह इस आम को बेचने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वह इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को खिलाना चाहते हैं।

Miyazaki Mango की खासियत

संदीप चौधरी का कहना है कि यह आम खाने में बेहद मीठा होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटिन और फोलिक एसिड से भरपूर है। इस आम को खाने से कैंसर की बीमारी से बचा जा सकता है। इसके अलावा, इस आम का छिलका भी आसानी से खाया जा सकता है, जोकि बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें 15% शुगर होता है।

जानें पेड़ की खासियत

संदीप चौधरी ने बताया कि उन्होंने ‘मियाजाकी’ के दो पेड़ लगाए हुए हैं, जिन पर केवल तीन आम लगे हैं। एक पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट होती है। उन्होंने बताया कि एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक है। संदीप के मुताबिक, यह पौधा 45 डिग्री टैम्परेचर पर विकसित होता है। इसके बाद ही इस पर फल आते हैं। पेड़ पर एक साल में एक बार ही फल आता है। मियाजाकी आम में न्यूट्रिशन वैल्यू बहुत ज्यादा होती है।

इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर, हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

सीसीटीवी से हो रही Miyazaki Mango की निगरानी

आम की कीमत और उसकी खासियत के चलते सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इस आम को विकसित करने वाले संदीप पेड़ों की निगरानी के लिए पीटीजेड सीसीटीवी लगाया हुआ है। यह 360 डिग्री पर घूमता है। अगर कोई बगीचे में आता है, तो कैमरा आवाज करने लगता है। इसका अलर्ट संदीप के मोबाइल पर चला जाता है। ये कैमरा सेंसर युक्त है, जो सोलर एनर्जी से चलता है। खेत में आने वाले व्यक्ति का फोटो ऑटोमैटिक सेव कर लेता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल