श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और बोनस

योगी सरकार कर्मचारियों को अक्‍टूबर का वेतन, जो 1 नवंबर को जारी किया जाता है, उसे 31 अक्तूबर से पहले देने की तैयारी में है। साथ ही कर्मचारियों को दिवाली का बोनस भी मिलने वाला है। माना जा रहा है कि सीएम योगी जल्द इस संबंध में आदेश दे सकते हैं।
Salary And Bonus | Yogi Government | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Salary And Bonus: उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार कर्मचारियों को अक्‍टूबर का वेतन, जो 1 नवंबर को जारी किया जाता है, उसे 31 अक्तूबर से पहले देने की तैयारी में है। साथ ही कर्मचारियों को दिवाली का बोनस भी मिलने वाला है।

माना जा रहा है कि सीएम योगी जल्द इस संबंध में आदेश दे सकते हैं। यानी कुल मिलाकर बोनस, दीपावली से पहले वेतन और डीए में बढ़ोत्‍तरी के एलान से कर्मचारी इस दीपावली खुलकर खर्च कर सकेंगे।

तीन प्रतिशत बढ़ सकता है DA-DR

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त विभाग बोनस से सम्बन्धित फाइल तैयार कर चुका है। वहीं, राज्य सरकार जल्द ही बोनस दिए जाने की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि सीएम योगी अगली कैबिनेट बैठक में इस संबंध में आदेश दे सकते हैं।

इस बार महंगाई भत्ता/महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। तीन प्रतिशत की वृद्धि होने पर कर्मचारियों, पेंशनरों के वेतन-पेंशन में महंगाई भत्ता/महंगाई राहत दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगी। इसका लाभ अरापत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ वर्कचार्ज, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।

Dussehra 2024: रामपुर के मुस्लिम परिवार ने बनाया 80 फीट ऊंचा प्रदूषण रहित रावण का पुतला

हालांकि, दीपावली से पहले जुलाई से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता/महंगाई राहत पर संशय है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा DA/DR दिए जाने पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही राज्य सरकार इस पर विचार करेगी। केंद्र सरकार इसी हफ्ते में महंगाई भत्ता घोषित कर सकती है। वहीं, इसके बाद राज्‍य सरकार भी घोषणा कर सकती है।

अधिकतम इतना मिलेगा बोनस

कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपये तक बोनस मिलेगा। वित्‍त विभाग बोनस की फाइल तैयार करने के बाद इस पर राज्‍य सरकार की सहमति लेगा। सीएम योगी की सहमति के बाद बोनस का आदेश जारी होगा।

जानकारी के मुताबिक, बोनस का लाभ यूपी सरकार के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस देने पर सरकार के खजाने में 1025 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP By-Elections | Samajwadi party candidate List | Shresth uttar Pradesh |
सपा ने उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, करहल से तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव
Salary And Bonus | Yogi Government | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और बोनस
Israel Hezbollah War | Hezbollah | Shresth uttar Pradesh |
इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंडर ग्राउंड सेंटरों पर की एयर स्ट्राइक, 50 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर
College Student kidnapped | Lucknow Crime News | Shresth uttar Pradesh |
शर्मनाक! छात्रा का पड़ोसी ने किया अपहरण, फिर की छेड़छाड़; मामला दर्ज
Dussehra 2024 | 80 feet high pollution free effigy of Ravana | Shresth uttar Pradesh |
Dussehra 2024: रामपुर के मुस्लिम परिवार ने बनाया 80 फीट ऊंचा प्रदूषण रहित रावण का पुतला
J. P. Dutta | Film Border | Shresth uttar Pradesh |
फिल्म 'बॉर्डर' की सफलता से क्यों परेशान हो गए थे जेपी दत्ता? कही थी यह बड़ी बात