श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हमें बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं: बर्क 

Zia Ur Rehman Barq | Sambhal | Akhilesh Yadav | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर विवादित बयान देने से पीछे नहीं हट रही हैं। संभल लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का विवादित बयान इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने एक सभा के दौरान भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि “हमें बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं।”

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार रात उत्तर प्रदेश के जिले संभल के मोहल्ला चमन सराय में सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने कहा “आजम खां और उनके परिवार को जेल में डाल दिया। यह जुल्म लगातार किया जा रहा है।”

जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा “हमें बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम अल्लाह से डरते हैं।” सपा प्रत्याशी ने अपने दादा डॉक्टर शफीक उर्रहमान बर्क का हवाला देते हुए कहा कि वह हमेशा कौम की आवाज उठाते थे और उनकी तरह वह भी लोगों की आवाज बनेंगे।

इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने करोड़ो की वसूली की

वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने कहीं एक हजार करोड़, तो कहीं 600 करोड़ की वसूली की है, जिस कारण देश में महंगाई बढ़ी है। देश के भ्रष्टाचारी एकत्र हो गए हैं और भाजपा के गोदाम में चले गए हैं। यही इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा का बैंड बजाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा “भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। आय तो दोगुनी नहीं हुई पर पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, बिजली बाकी चीजें महंगी हो गईं।” लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाकर रहेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?