श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरने से 3 की मौत; 22 घायल

सिद्धार्थनगर में ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बलरामपुर मार्ग पर धार्मिक स्थल से लौट रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर चरगांव नदी के पास नाले में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गये।
Siddharthnagar Bus Accident | Shresth uttar Pradesh |

Siddharthnagar Bus Accident: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि करीब 53 श्रद्धालुओं से भरी बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थनगर लौट रही थी। इस दौरान चरिगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

बस में सवार थे करीब 55 लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर में ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बलरामपुर मार्ग पर धार्मिक स्थल से लौट रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर चरगांव नदी के पास नाले में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गये। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी पीड़ित शोहरतगढ़ तहसील के महानकोला गांव के निवासी थे। बस में मोहनकोला पंचायत के कम से कम 55 लोग सवार थे।

क्रेन मंगवाकर बस को नाले से निकलवाया

आनन-फानन में आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाते ही पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और क्रेन मंगवाकर बस को नाले से निकलवाया। मृतकों की पहचान साइकिल सवार 50 वर्षीय मंगनीराम और बस के अंदर बैठे 14 साल के अजय शर्मा के साथ ही 65 साल की गम्मा के रूप में हुई है।  

जिला मजिस्ट्रेट राजा गणपति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए पुलिस, एसएसबी कर्मियों और स्थानीय निवासियों के साथ आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।

Read More: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने जेल से कैसे दिया बयान? तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi In Varanasi | Prime Minister Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |
PM मोदी ने वाराणसी को दिया 6,100 करोड़ का तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Vantangiya community | Yogi government | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है खास
Educational Tour | Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
15000 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण से इतिहास, संस्कृति और धरोहरों से परिचित करा रही योगी सरकार
Happy Birthday Sunny Deol | Sunny Deol celebrated his 67th birthday | Shresth uttar Pradesh |
स्टार सनी देओल ने ‘जाट’ के सेट पर मनाया अपना 67वां जन्मदिन, शेयर कीं जश्न की तस्वीरें
Female Head Constable Raped In Kanpur | Crime News | Shresth uttar Pradesh |
Kanpur: करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला कांस्टेबल से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Bollywood Actress Karwachauth Look | Shresth uttar Pradesh |
बॉलीवुड हसीनाओं ने बेहद खास अंदाज में मनाया करवा चौथ, देखें शानदार तस्वीरें