श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सुल्तानपुर लूटकांड: मंगेश के बाद एक और बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF ने सिर में मारी गोली

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 1.5 करोड़ रुपये की लूट में शामिल एक और बदमाश को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। STF ने मंगेश यादव के बाद अब 1 लाख के इनामी अनुज प्रताप सिंह को सोमवार को उन्नाव जिले में मार गिराया।
Anuj Pratap Singh Encounter | Shresth uttar Pradesh |

Anuj Pratap Singh encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 1.5 करोड़ रुपये की लूट में शामिल एक और बदमाश को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। STF ने मंगेश यादव के बाद अब 1 लाख के इनामी अनुज प्रताप सिंह को सोमवार को उन्नाव जिले में मार गिराया।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तानपुर ज्वेलरी शॉप में शामिल एक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ ने सोमवार तड़के अनुज को उन्नाव में मार गिराया। एसटीएफ ने अनुज को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर उसने टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। वहीं, STF ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान उसके सिर में गोली लग गई। गोली लगते ही बदमाश गिर गया।

पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय अनुज प्रताप सिंह अमेठी का रहने वाला था। ज्वेलरी शॉप में लूट करते हुए अनुज का सीसीटीवी फुटेज खुद DGP ने जारी किया था।

Read More: सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर

एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने बताया कि सुल्तानपुर में भरत ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती में शामिल बदमाशों की 23 सितम्बर को एसटीएफ लखनऊ की टीम के साथ थाना अचलगंज उन्नाव क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

एसपी ने बताया कि अनुज प्रताप सिंह अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर गांव का रहने वाला था। घायल बदमाश को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में अनुज प्रताप सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी उन्नाव ने बताया कि अनुज प्रताप सिंह एक लाख का ईनामिया था। उसके कब्जे से दो पिस्टल 32 बोर, सात खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस, जिसमें एक कारतूस चैम्बर और दो कारतूस मैगजीन है, बरामद किया गया। साथ ही उसके पास से चार किलोग्राम चांदी बरामद की गई है।

Read More: पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर रही है… मंगेश यादव एनकाउंटर पर बोले DGP प्रशांत कुमार

STF ने सिर में मारी गोली

ASP उन्नाव अखिलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर डकैती का आरोपी अनुज उन्नाव में छिपा है, जिसके बाद STF के साथ आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर को एक्टिव किया गया। अचलगंज क्षेत्र में आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी ने खुद को घिरा देखकर टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस पर जवाबी फायरिंग की गई। इसमें उसके सिर में गोली लग गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

STF सूत्रों के मुताबिक, अनुज सुल्तानपुर डकैती कांड के बाद से फरार था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। STF की टीम उसकी तलाश में लगी हुई थी। रविवार को उसकी लोकेशन उन्नाव में मिली। इसके बाद टीम एक्टिव हो गई।

दो बदमाशों की एनकाउंटर में मौत, चार गिरफ्तार; 3 फरार

सुल्तानपुर में भरतजी ज्वेलर्स शॉप पर 28 अगस्त को दिनदहाड़े डकैती हुई थी। बदमाश 1 करोड़ 35 लाख की ज्वेलरी लूट ले गए। इसमें अब तक मंगेश यादव और अनुज सिंह एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। तीन बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया। चार आरोपी और गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अभी 3 फरार हैं।

Read More: जाति देखकर ली गई जान… सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

issue-of-ews-reservation-has-cropped-up-in-69000-teacher-recruitment-dispute-hearing-will-be-held-in- high court
नहीं थम रहा 69000 शिक्षक भर्ती विवाद, अब उछला EWS आरक्षण का मुद्दा; 16 अक्टूबर को HC...
UP Train Cancelled | Shreshth uttar Pradesh |
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
Dengue Patients Increased In Lucknow | Shresth uttar pradesh |
लखनऊ में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 21 नए केस; स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Anuj Pratap Singh Encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड: मंगेश के बाद एक और बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF ने सिर में मारी गोली
chess olympiad 2024 | pm modi | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Chess Olympiad 2024: भारत की पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी ने दी बधाई
IND vs BAN | Ashwin | Shresth uttar pradesh |
IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, अश्विन के नाम बड़ी उपलब्धि