श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

होली पर आपके घर भी आ सकता है मिलावटी दूध-पनीर, ऐसे करें पहचान

paneer | Food Safety and Drug Administration | agra| Shreshth Up

Holi Food: होली पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। होली के दिन ज्यादातर लोग पनीर की सब्जी खाना पसंद करते है। पर क्या आप जानते है कि होली पर आपके घर मिलावटी पनीर आ सकता है क्योंकि बाजार में धड़ल्ले से पनीर में मिलावट की जा रही है। दरअसल, आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के द्वारा की गई जांच में सबसे ज्यादा खोआ के 86.66 फीसदी नमूने फेल हुए हैं। रिफाइंड और मिल्क पाउडर का मिलावट करके व्यापारी इससे पनीर बना कर बेच रहे है। इसके 85.50 फीसदी नमूने जांच में फेल पाए गए हैं।  

जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि पिछले साल दूध से बनी चीजों के 476 नमूनों की रिपोर्ट हमें प्राप्त हुई थी। 476 नमूनों में से 273 नमूने फेल हो गए थे। फेल हुए चीजों में से सबसे ज्यादा दूध से बने उत्पाद थे। 228 चीजों में से 141 फेल हुई थी। इन्हें फेल करने का कारण दूध में पानी और सिंथेटिक था।

वहीं, खोआ के 45 में से 39 चीजें फेल हुई। खोआ में स्टार्च और रिफाइंड की मिलावट पाई गई। बाकी में वसा की कमी थी। पनीर के 69 में से 59 नमूने फेल हुए। पनीर के पांच नमूनों में मिल्क पाउडर और रिफाइंड से दूध बनाने के बाद पनीर तैयार किया गया था। तो वहीं, मिठाई के 11 नमूनों में से 9 नमूने खराब पाए गए।

यहां कर सकते हैं शिकायत

अगर आप भी ऐसे ही किसी खराब सामग्री का शिकार हुए है तो आप इस टोल फ्री नंबर-18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।

ऐसे करें असली सामग्री की पहचान :

दूध की पहचान करने के लिए एक घूंट दूध पीकर कुल्ला कर दें। अगर ये सिंथेटिक होगा तो शुरू में स्वाद मीठा होगा फिर स्वाद कड़वा हो जाएगा।

मिल्क पाउडर-रिफाइंड को मिलाकर जो पनीर बनाया जाता है वो सख्त होता है। साथ ही पनीर के स्वाद में रिफाइंड की महक आती है।

खोआ में स्टार्च होने पर आयोडीन मिलाने पर नीला रंग हो जाता है। साथ ही वो टेस्ट करने पर कड़वा लगेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी