श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

CM योगी आज श्रावस्ती-बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण

CM Yogi Inspect Flood-Affected Areas: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के कारण प्रदेश की अधिकतर नदियां खतरे के निशान के पार बह रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रावस्ती और बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और राहत सामग्री बांटेंगे।
cm yogi inspect flood-affected areas | Shravasti | Balrampur | Shresth Uttar pradesh |

CM Yogi Inspect Flood-Affected Areas: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के कारण प्रदेश की अधिकतर नदियां खतरे के निशान के पार बह रही हैं। आलम यह है कि लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं। नदियों के पास बसे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गुरुवार को यानी आज श्रावस्ती और बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और राहत सामग्री बांटेंगे। सीएम योगी के कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 11:40 बजे श्रावस्ती जाएंगे और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। वह बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, वह दोपहर 1.40 बजे बलरामपुर के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले बुधवार को सीएम योगी लखीमपुर खीरी में शारदा नगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी। इसके बाद महादेव गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के हालातों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बात की।

यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखीमपुर खीरी की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। जिले में अभी फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो गई थी। इसके कारण जुलाई के पहले सप्ताह में ही बाढ़ की विभीषिका से जूझना पड़ा।

सीएम योगी ने आगे बताया कि बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी जिले में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी