श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रेलवे भर्ती घोटाले में बेदीराम समेत 18 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Non-bailable warrant issued against Bediram: उत्तर प्रदेश पेपर लीक और रेलवे भर्ती घोटाले में सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में बेदीराम समेत 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ NBW जारी किया गया है।
Non-bailable warrant against bediram | Vipul dubey | Shresth uttar pradesh |

Non-bailable warrant issued against Bediram: उत्तर प्रदेश पेपर लीक और रेलवे भर्ती घोटाले में सुभासपा (Suheldev Bharatiya Samaj Party) विधायक बेदीराम (Bediram) और निषाद पार्टी (Nishad Party) के विधायक विपुल दुबे (Vipul Dubey) के खिलाफ विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने गैर जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी किया है। इस मामले में बेदीराम समेत 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ NBW जारी किया गया है।

बेदीराम गाजीपुर की जखनिया और विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। इसके साथ ही न्यायालय की ओर से इंस्पेक्टर कृष्णानगर को 26 जुलाई को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।

कोर्ट ने आरोपी विधायक बेदीराम, दीनदयाल, शिव बहादुर सिंह, संजय श्रीवास्तव और अवधेश सिंह के दाखिल हाजिरी माफी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके साथ ही पहले से गैरहाजिर सभी आरोपियों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया।

बेदी राम के खिलाफ कई केस दर्ज

दरअसल, सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ तीन राज्यों यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 8 केस दर्ज हैं। बेदी राम का नाम 10 साल पहले रेलवे की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में सामने आया था। उसके बाद उन्हें रेलवे की नौकरी बर्खास्त कर दिया गया था। बेदी राम रेलवे में टी टी ई के पद पर थे। बेदीराम को 2006 में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड समूह ग की भर्ती परीक्षा, 2008 में लोको पायलट की परीक्षा और 2009 में जयपुर और भोपाल में रेलवे की परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

रेलवे से बर्खास्त हुए थे राजभर के MLA बेदी राम, तीन राज्यों में दर्ज हैं 8 मुकदमे

बेदी राम पर लगा था गैंगस्टर एक्ट

2006 में रेलवे का पेपर लीक कराने के मामले में लखनऊ के कृष्णा नगर में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। 2008 में ही रेलवे का पेपर लीक कराने में गोमती नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। फिर 2014 में पेपर लीक कराने के मामले में आशियाना में बेदी राम पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इतना ही नहीं, बेदी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। साथ ही उनकी 8 प्रॉपर्टी भी कुर्क की जा चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश पेपर लीक और रेलवे भर्ती घोटाले में सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में बेदीराम समेत 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ NBW जारी किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी