श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

काशी में जल्द ही रफ्तार भरेगी एक और वंदे भारत, जानें खासियत

Mini Vande Bharat Express run in Varanasi

Vande Bharat Train: वाराणसी को जल्द ही एक और नई सौगात मिलने वाली है। जी हां पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से हावड़ा के बीच जल्द ही मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। चेन्नई स्थित आईसीएफ से 15 वंदे भारत की रैक निकली है। इसमें आठ कोच की चेयरकार और स्लीपर वंदे भारत शामिल है। खास बात यह है कि वंदे भारत130 से 160 किमी की रफ्तार से महज छह घंटे में अपना सफर तय करेगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार, साल 2023 में बनारस-हावड़ा वंदे भारत का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। अब पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि एनडीए सरकार के गठन के साथ ही रेल परिवहन को रफ्तार मिलेगी। यात्रियों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

वहीं, वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी से पटना और वाराणसी से रांची के बीच एक-एक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। बनारस-हावड़ा मिनी वंदे भारत इस तरह की पांचवीं ट्रेन होगी। अभी जितनी भी वंदे भारत चल रही हैं वे कैंट स्टेशन से ही हैं। हावड़ा वंदे भारत को बनारस स्टेशन से चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संचालन की घोषणा रेलवे बोर्ड की ओर से होगी।

इसके अलावा काशी से पटना और रांची के बीच पहले से वंदे भारत चल रही है। ऐसे में अब हावड़ा तक संचालन की तैयारी है, जिसके लिए रूट का सर्वे भी पूरा हो चुका है। इसकी फाइनल रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है। इसी बीच लोकसभा चुनाव का एलान हो गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी