श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पाकिस्तान या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए…, सीएम योगी का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहे।
Vibhaajan Vibhishika Smrti Divas | Partition Horrors Remembrance Silent March | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Vibhaajan Vibhishika Smrti Divas: उत्तर प्रदेश में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया।

सबसे पहले सीएम योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर पदयात्रा लोकभवन तक पहुंची। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहे।

‘विभाजन की त्रासदी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार’

इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि विभाजन की इस त्रासदी के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार रहा है। कांग्रेस विभाजन की इस त्रासदी के लिए और समय-समय पर देश के साथ हुए धोखे के लिए कभी देश की जनता से माफी नहीं मांगेगी।

‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया’

सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर जब भी कांग्रेस को अवसर मिले, उसने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया। 1975 इसका उदाहरण है। जब भी नागरिकों ने अपने अधिकारों की बात कही है, कांग्रेस ने आपस में लड़ाने का काम किया।

कांग्रेस ने देश के अंदर भाषाई विवाद, क्षेत्रीय विवाद, हिंदू और सिक्खों को आपस में लड़ाने का कार्य किया, जिनकी कभी माफी नहीं दी जा सकती है।

‘इतिहास की गलतियों से कब लेंगे सबक’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो 1947 में हुआ, वही आज भी पाकिस्तान में हो रहा है। वही आज भी बांग्लादेश में हो रहा है, जिसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। उस समय एक साथ 10 लाख हिंदुओं को मार दिया गया था और आज भी वही आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और बहन-बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। हम इतिहास की गलतियों से कब सबक लेंगे।

‘Har Ghar Tiranga’: CM योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ली सेल्फी

‘पाकिस्तान या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए समाप्त’

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में 1.5 करोड़ हिंदू खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं, लेकिन दुनिया चुप है। भारत में भी वे (विपक्ष) चुप हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि अगर उन्होंने आवाज उठाई तो उनका वोट बैंक प्रभावित होगा।

आजादी के बाद, कांग्रेस ने देश में फूट डालो और राज करो की नीति को बढ़ावा दिया। आजादी के बाद महर्षि अरविंद ने कहा है कि आध्यात्मिक दुनिया में पाकिस्तान का कोई अस्तित्व नहीं है। या तो यह भारत में विलय हो जाएगा या पाकिस्तान इतिहास से हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी