श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Women’s Day: यूपी के 9 विश्वविद्यालयों की कमान महिलाओं के हाथ में, जानिए उनके नाम

womens day | women | universities | vice chancellor | shreshth uttar pradesh |

आजादी के इतने वर्षों बाद आज भारत की बदली तस्वीरें सामने आ रही है। देश की प्रगति में महिलाएं भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में इस समय 34 राज्य विश्वविद्यालयों में से 9 विश्वविद्यालयों की कमान महिला कुलपतियों के हाथ में है।

आज के समय में देश की प्रगति में नारी शक्ति का अहम योगदान है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में इस समय 34 राज्य विश्वविद्यालय हैं। इनमें तकनीकी, कृषि-प्रौघोगिकी, मेडिकल विश्वविद्यालय तथा एसजीपीआआई व डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ भी शामिल हैं। आजादी के बाद राज्य में यह पहला अवसर है, जब एक साथ नौ विश्वविद्यालयों की कमान महिला कुलपतियों ने संभाली हुई है। ये महिला कुलपति न सिर्फ अपने-अपने विश्वविद्यालयों की स्थिति में परिवर्तन ला रही हैं, बल्कि अनेकों नई पहल भी कर रही हैं। ये महिला कुलपति न सिर्फ प्रदेश में बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा को बढावा देने का कार्य कर रही हैं, बल्कि उनको जीवन में आगे बढ़ने और श्रेष्ठ बनने की ओर मार्गदर्शित कर रही हैं।

सबसे मुख्य बात ये है कि डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर जैसे जाने-माने उच्च शिक्षण संस्थानों में पहली बार महिला कुलपति की नियुक्ति पिछले साढ़े चार वर्षों में हुई है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तो लगातार दूसरी महिला कुलपति को नियुक्त किया गया हैं। वहीं, डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की संस्थापक कुलपति की कमान प्रो. उषा टंडन को दी गई है।

यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में महिला कुलपतियों की लिस्ट

  • प्रो. प्रतिभा गोयल, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • प्रो. पूनम टंडन, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • प्रो. संगीता शुक्ला, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • प्रो. आशु रानी, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • प्रो. सीमा सिंह, यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज
  • प्रो. वंदना सिंह, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
  • प्रो. सोनिया नित्यानंद, किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • प्रो. मांडवी सिंह, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • प्रो. प्रो. उषा टंडन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज

यूजीसी द्वारा संचालित होने वाले प्रदेश में चार केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। इनके कुलपतियों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। इन चार विश्वविद्यालयों में से एक इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कमान कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने संभाली हुई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी