श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

4th Phase Voting: कानपुर में मतदान के दौरान EVM मशीन में खराबी

Lok Sabha Election 2024 | 4th Phase Voting | EVM machine | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच ईवीएम मशीन के खराब होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर जिले में मतदान के दौरान कैंट के ऑक्सफोर्ड स्कूल में ईवीएम मशीन में अचानक खराबी आ गई। वहीं, सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय लहरपुर कंपोजिट में ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग करीब आधे घंटे तक बाधित रही। इस दौरान मतदाता मतदान केंद्र के बाहर बैठे रहे।

देशभर में सात चरणों के तहत लोकसभा चुनाव होना है। चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, इनमें शाहजहांपुर , खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई , मिश्रिख , उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा सीटे शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होना है।

इन सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए 130 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इन उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला 2 करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे, जिनमें एक करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष मतदाता, एक करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता और 947 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन सभी 13 सीटों पर कुल 26588 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र 2498 उन्नाव लोकसभा सीट में हैं।

इस चरण में सबसे दिलचस्प चुनाव कन्नोज का है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कांटे की टक्कर है। इसके अलावा, उन्नाव में मौजूदा भाजपा सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला सपा की अनु टंडन से है। बता दें, चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, इन सभी सीटों पर साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा