श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

7 साल बाद आगरा में सपा और कांग्रेस यात्रा के जरिए बनाएंगे चुनावी एकता का माहौल!

LOK SABHA ELECTION 2024 | BHARAT JODO NYAY YATRA | RAHUL GANDHI | AKHILESH YADAV | SMAJWADI PARTY | CONGRESS | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सियासत को गरमाते हुए सपा और कांग्रेस एक साथ आकर खड़े हो गए हैं। दोनों ही दल गठबंधन का धर्म निभाने की बातें इसकी घोषणा के साथ ही करना शुरू भी कर चुके हैं। लेकिन एक तस्वीर 7 साल बाद सबके सामने फिर से आने जा रही है। 7 साल पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के आला नेता अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ आए थे। और “यूपी को यह साथ पसंद है” का नारा देकर बीजेपी को बैक फुट पर धकेलना की कोशिश की गई थी लेकिन वह प्रयास असफल साबित हुआ था।

यूपी की धरती पर 7 साल बाद 25 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक साथ दिखने जा रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव आगरा में शामिल हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दोनों एक साथ आकर बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। आगरा की टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा से दोनों ही नेता एक किलोमीटर तक पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद करीब 10 से 12 किलोमीटर का सफर खुली जीप से तय करते हुए जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने की जोर आजमाइश करते दिखेंगे इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने क्षेत्रीय नेताओं को तैनात कर दिया है।

इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी को यह साथ पसंद है, के नारे के साथ अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक मंच पर आ गए थे। एक बड़े समाजवादी नेता की माने तो अब तक कांग्रेस की यात्रा में जितनी भीड़ जुटी है उससे कई गुना ज्यादा लोग यहां जुटाने की तैयारी इस यात्रा के दिन की गई है। समाजवादी पार्टी के नेता कांग्रेस को यह एहसास करना चाहते हैं कि सपा के साथ आने से दोनों की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी। इसके साथ ही आम मतदाताओं को भी यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि इंडिया गठबंधन ही यूपी में एनडीए को टक्कर देने वाला है। राहुल गांधी अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेंगे जबकि अखिलेश यादव आगरा में न्याय यात्रा में शामिल होकर माहौल बनाएंगे और यहीं से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। जानकरों की माने तो आगरा की तस्वीर लोकसभा चुनावों की तस्वीर की झलकी जरूर पेश करेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी