श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सपा ने उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, करहल से तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई करहल सीट से भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट मिला है।
UP By-Elections | Samajwadi party candidate List | Shresth uttar Pradesh |

UP By-Elections: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें अयोध्या की मिल्कीपुर, मिर्जापुर की मंझवा, कानपुर की सीसामऊ, अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर और मैनपुरी की करहल सीट शामिल है।

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत में उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें विधायकों के इस्तीफा देने और सदस्यता जाने की वजह से रिक्त हुई हैं।

इन प्रत्याशियों को दिया गया टिकट

समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई करहल सीट से भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट मिला है।

कानपुर की सीसामऊ सीट से जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया गया है। मिर्जापुर की मंझवा सीट से डॉ ज्योति बिंद और अंबेडकरनगर की कटेहरी से शोभावती वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

इन 4 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

सपा ने मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ की खैर सीट पर उम्मीदवारों के नाम होल्ड कर दिए हैं। कुंदरकी में बर्क परिवार अपने करीबी की पैरवी में जुटा है, जबकि मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन यहां से अपने लिए टिकट चाह रहे हैं।

इसी तरह अलीगढ़ और मीरापुर में भी मारामारी की स्थिति है। गाजियाबाद सदर सीट सपा कांग्रेस को दे सकती है। हालांकि, कांग्रेस की डिमांड 5 सीटों की है।

यूपी की इन 10 सीटों पर होने हैं उपचुनाव

यूपी की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, कुंदरकी, करहल, मझवां, फूलपुर, सीसामऊ, मिल्कीपुर और कटेहरी शामिल हैं।

Read More: योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और बोनस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

post-of-clerk-is-not-vacant-do-not-want-to-join-class-iv-post-deceased-dependents-jobs-pending
विभाग में खाली नहीं क्लर्क के पद, 789 मृत शिक्षकों के आश्रितों की नौकरी का मामला लटका
IND Vs BAN 2nd T20 | IND Vs BAN | Shresth uttar Pradesh |
IND Vs BAN: दिल्ली में आज सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी भारतीय टीम, वापसी करना चाहेगी बांग्लादेश
Rampur News | BJP District President son attacked on Assistant Commissioner | Shresth uttar Pradesh |
रामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने असिस्टेंट कमिश्नर के ऑफिस में घुसकर हमला किया
UP By-Elections | Samajwadi party candidate List | Shresth uttar Pradesh |
सपा ने उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, करहल से तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव
Salary And Bonus | Yogi Government | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और बोनस
Israel Hezbollah War | Hezbollah | Shresth uttar Pradesh |
इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंडर ग्राउंड सेंटरों पर की एयर स्ट्राइक, 50 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर