श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ओपिनियन पोल से कितना अलग है एग्जिट पोल, वोटिंग के बाद ही क्यों होता है जारी?

मतदान के परिणाम का अनुमान एग्जिट पोल से लगाया जा सकता है। हालांकि, ये कितने सटीक होंगे, इसका पता परिणाम वाले दिन ही लगेगा। आज हम आपको एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं…

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान खत्म होते ही, एक जून की शाम को एग्जिट पोल जारी होंगे। मतदान के परिणाम का अनुमान एग्जिट पोल से लगाया जा सकता है। हालांकि, ये कितने सटीक होंगे, इसका पता परिणाम वाले दिन ही लगेगा। आज हम आपको एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं…

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग के दिन एग्जिट पोल और न्यूज चैनल वाले मतदान केंद्रों पर मौजूद रहते हैं। वे मतदान केंद्र पर मौजूद वोटर्स से मतदान से जुड़े सवाल पूछते हैं। इसके बाद लोगों द्वारा दिए जवाबों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट से मिले डाटा के मुताबिक, मतदाताओं के रुझान का पता लगाया जाता है।

मतदान के बाद ही जारी होता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल को अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद जारी किया जाता है। ऐसा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 ए के तहत किया जाता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो दो साल सजा, जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

कब बनी थी गाइडलाइंस?

भारत निर्वाचन आयोग ने साल 1998 में पहली बार एग्जिट पोल की गाइडलाइंस जारी की थी। साल 2010 में छह राष्ट्रीय और 18 क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बाद मतदान के दौरान एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगाई गई थी। ऐसा धारा 126 ए के तहत किया गया था। साथ ही आयोग ने ओपिनियन और एग्जिट पोल करते समय सर्वे एजेंसी का नाम और मतदाताओं से पूछे गए सवालों का विवरण देने का भी निर्देश है।

क्या होते हैं ओपिनियन पोल?

एग्जिट पोल की तरह ही ओपिनियन पोल भी एक चुनावी सर्वे होता है, लेकिन एग्जिट पोल से विपरीत इसे चुनाव से पहले किया जाता है। इसमें मतदाता होने की शर्त अनिवार्य नहीं है। इस सर्वे में हर कोई भाग ले सकता है। ओपिनियन पोल में लोगों से राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछकर जनता की रुचि किस पार्टी की तरफ है, इसका अंदाजा लगाया जाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी