श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने पति और बेटी संग किये रामलला के दर्शन

PRIYANKA CHOPRA | RAM MANDIR | ayodhya | shreshth utttar pradesh |

Bollywood actress Priyanka Chopra Worshiped Ramlala: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा बुधवार की सुबह रामलला मंदिर पहुंचीं। प्रियंका चौपड़ा ने अपने पति और अपनी बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। प्रियंका के साथ यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों को भी देखा गया। अगले सप्ताह होली को देखते हुए मंदिर परिसर में कई लोग होली के रंग में रंगे नजर आए। वहीं, इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने प्रियंका और उनके पति निक को माथे पर तिलक लगाया। मंदिर परिसर में प्रियंका की बेटी उनके साथ थी।

आपको बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा कुछ दिन पहले ही भारत आईं हैं। इस साल ये पहला मौका है जब प्रियंका चौपड़ा भारत आईं हैं। इससे पहले उन्हें उनकी बहन की शादी में देखा गया था। उसके बाद वो विदेश चली गई थी।

मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी ने प्रियंका और उनके पति को आशीर्वाद भी दिया। मंदिर परिसर में प्रियंका के पति निक ने कुर्ता पहन रखा था। प्रियंका के साथ उनके पति और उनकी बेटी के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आई। प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन करने मंदिर पहुंचने वाली हैं इस बारे में स्थानिय प्रशासन के अलावा किसी को नहीं पता है। लेकिन, जैसे ही प्रियंका के फैन्स को उनके शहर में आने की खबर हुई उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। कई फैन्स ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली।

मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति और अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट के लिए निकल गए। प्रियंका ने अयोध्या में कुछ घंटे बिताए। इस दौरान पत्रकारों ने प्रियंका चोपड़ा से बात करने की कोशिश की लेकिन प्रियंका ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

इस वक्त अयोध्या में होली की तैयारियां चल रही हैं। सर्दी लगभग समाप्त हो चुकी है। वहीं, गर्मी का मौसम आ चुका है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है जब प्रियंका अपनी कार में बैठी तो उनकी कार का एसी ऑन था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर बनने के बाद से लेकर अभी तक करोड़ों लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। प्रियंका से पहले कई बॉलीवुड हस्तियां यहां पहुंच चुकी हैं। कुछ समय पहले यहां पर बच्चन परिवार भी नजर आया था।

19 मार्च को प्रियंका चौपड़ा ने अमेजन प्राइम वीडियों के एक इवेंट में अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पिक्चर्स में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion का एलान किया था। इन सब कार्यक्रम के बाद वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच गई। प्रियंका चौपड़ा ने येलो सूट पहन रखा है तो वहीं बेटी मालती ऑरेन्ज ड्रेस में काफी क्यूट लग रही है। साथ ही निक जोनस ने व्हाइट-कुर्ता पायजामा पहने प्रियंका की बगल में खड़े है। प्रियंका और निक जोनस वहां के पुजारियों से बात करती हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले प्रियंका और बेटी मालती की एयरपोर्ट की फोटों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला