श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस एक्ट्रेस के साथ दाऊद इब्राहिम का था अफेयर! प्रोड्यूसर को उतरवा दिया था मौत के घाट

बॉलीवुड में किसी हसीना का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ते ही रहता है। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता बहुत पुराना है। एक समय था, जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता काफी करीब था। अंडरवर्ल्ड में दोस्ती करने के बाद एक्टर्स को बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
Anita Ayoob Underworld Connection | Shresth uttar Pradesh |

Anita Ayoob Underworld Connection: बॉलीवुड में किसी हसीना का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ते ही रहता है। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता बहुत पुराना है। एक समय था, जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता काफी करीब था। अंडरवर्ल्ड में दोस्ती करने के बाद एक्टर्स को बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

ऐसा ही कुछ हुआ था बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ। इस एक्ट्रेस को गैंगस्टर के साथ दोस्ती बहुत भारी पड़ी थी। हम बात कर रहे हैं अनीता अयूब की। अनीता अयूब का नाम अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जाता था। खबरे थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

अनीता एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वह मॉडलिंग करने के लिए भारत आई थीं। कई विज्ञापन और मॉडलिंग करने के बाद अनीता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म आनंद की प्यार का तराना थी। देव आनंद के साथ ही अनीता ने गैंगस्टर में काम किया था। माना जाता है कि इसी दौरान वह दाऊद इब्राहिम से मिली।

दाऊद को डेट कर रही थी एक्ट्रेस

अनीता ने दाऊद के साथ अपने रिश्ते (Anita Ayoob Underworld Connection) को कभी नहीं स्वीकारा था। वह हमेशा इससे इनकार करती थीं। बॉलीवुड में अनीता का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पॉपुलर प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद दाऊद ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया था।

एक्ट्रेस पर लगे थे यह गंभीर आरोप

अपनी फिल्मों से ज्यादा अनीता अक्सर अन्य चीजों को लेकर सुर्खियों रहती थी। अनीता पर पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी करने का आरोप लगा था। एक पाकिस्तानी मैगजीन में इस बात का जिक्र भी किया गया था।

पाकिस्तानी मैगजीन में लिखा गया था कि लोगों को लगता है कि अनीता पाकिस्तान की जासूस हैं। इस कारण ही उन्हें बॉलीवुड से बायकॉट किया गया है।

Read More: कभी सड़कों पर प्रैंक वीडियोज बनाती थी ये एक्ट्रेस, एनिमल ने बदली जिंदगी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haryana News
हरियाणा: नायब सैनी बने BJP विधायक दल के नेता, 17 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ
cricket-australia-announced-2025-26-ashes-series-full-schedule
एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी
Minor gang-raped in Lucknow | Shresth uttar Pradesh |
शर्मनाक! लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप, बेसुध हालत में पड़ी मिली; दो आरोपी हिरासत में
retired-ips-amitabh-thakur-detained-in-gorakhpur-then-sent-to-lucknow-case-filed
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर में किया गया नजरबंद, मामला भी दर्ज
Anita Ayoob Underworld Connection | Shresth uttar Pradesh |
इस एक्ट्रेस के साथ दाऊद इब्राहिम का था अफेयर! प्रोड्यूसर को उतरवा दिया था मौत के घाट
Ghaziabad Crime News | maid kept feeding bread by kneading flour with urine | Shresth uttar Pradesh |
पेशाब से आटा गूंथकर रोटी खिलाती रही नौकरानी, बीमार हुआ पूरा परिवार; वीडियो देख उड़े होश