श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Stree 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन शोषण का आरोप, जीरो FIR दर्ज

शहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें आम तौर पर जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है....
Jani Master

Jani Master: मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें आम तौर पर जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर ने कई बार उनके साथ यौन शोषण किया है।

गौरतलब है कि जानी मास्टर हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ के गीत ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में रहे थे।

महिला कोरियोग्राफर के साथ मारपीट का आरोप

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ काम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि एक आउटडोर शूटिंग के दौरान जानी मास्टर ने उसके साथ मारपीट की।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक जीरो एफआईआर दर्ज की है और मामले को आगे की जांच के लिए नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।

गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज (Jani Master)

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगे आरोपों में नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके खिलाफ बलात्कार, आपराधिक धमकी और जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा की महानिदेशक शिखा गोयल ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, जानी मास्टर ने इन गंभीर आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

‘स्त्री 2’ के गाने को किया था कोरियोग्राफ

बॉलीवुड में जानी मास्टर ने अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म के गाने ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (टाइटल ट्रैक), ‘लाल पीली अंखियां’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ और ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Deepika Padukone Buys New Flat in-bandra-near-mother-in-law-anju-bhavnani-house
मां बनते ही Deepika Padukone ने खरीदा नया घर, जानें कितनी है आशियाने की कीमत
ricky-ponting-appointed-as PBKS New Head Coach
पंजाब किंग्स के हेड कोच बने रिकी पोंटिंग, क्या अब चमकेगी PBKS की किस्मत?
Abdu Rozik Calls Off Wedding
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, 5 महीने पहले हुई थी सगाई; बोले- प्यार मिलना…
jammu-kashmir-assembly-election-2024-first-phase-voting
J&k Polls: दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान, बिना ID के बूथ पर पहुंचा शख्स
Helicopter Service In Ayodhya to varanasi know service-fare
खुशखबरी! अयोध्या पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर शुरू, जानें किराया समेत बुकिंग के नियम
Stree 2 Records | Shresth uttar Pradesh |
‘स्त्री 2’ बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, शाहरुख की जवान को छोड़ा पीछे