श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पैसे बचाने के लिए कई मील चलते थे पैदल, भूखे पेट भी किया गुजारा; जानें जावेद अली की सक्सेस स्टोरी

जावेद अली का जन्म 5 जुलाई 1982 को दिल्ली में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनका असली नाम जावेद हुसैन है। जावेद की स्कूली शिक्षा दिल्ली में ही हुई।

Javed Ali Success Story: सिंगर जावेद अली फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जो विवादों से दूर रहकर एक साधारण जीवन जीते हैं। उनकी सादगी और आवाज की दुनिया दीवानी है, लेकिन जावेद का ये सफर आसान नहीं था। कई सालों के संघर्ष के बाद उन्होंने ये मुकाम हांसिल किया है। उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप गायकों में आता है। उन्होंने ‘अर्जियां’, ‘तू ही हकीकत’, ‘गुजारिश’ और ‘श्रीवल्ली’ जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। आइए, जावेद अली के 42वें जन्मदिन पर उनकी सक्सेस स्टोरी को जान लेते हैं…

जावेद अली की पारिवारिक पृष्ठभूमि

जावेद अली का जन्म 5 जुलाई 1982 को दिल्ली में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनका असली नाम जावेद हुसैन है। जावेद की स्कूली शिक्षा दिल्ली में ही हुई। वे बचपन से ही गायक बनना चाहते थे। शुरू से ही वे अपने पिता उस्ताद हामिद हुसैन के साथ कव्वाली शोज् पर जाया करते थे। एक बार जब उन्हें गजल सम्राट के एक कॉन्सर्ट में गाने का मौका मिला तो उन्होंने जावेद को बोला कि वे एक बेहतरीन सिंगर बनेंगे।

कालीन भैया का स्क्रीन टाइम हुआ कम, गुड्डू पंडित का फिर छाया जलवा; कुछ ऐसी है मिर्जापुर 3

जावेद अली का संघर्ष

जावेद अली का असली संघर्ष तब शुरू हुआ, जब वे गायक बनने का सपना लेकर मुंबई आए। जावेद ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वे मुंबई आए तो उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्हें मुंबई में एक छोटे से कमरे में कई लोगों के साथ रहना पड़ता था। कभी-कभी उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे। पैसे बचाने के लिए वे कई किलामीटर तक पैदल चलकर जाया करते थे। साल 2007 में उन्हें अब्बास-मस्तान ने पहला ब्रेक दिया। उनका पहला गाना ‘एक दिन तेरी राहों में’ था, जोकि सुपरहिट रहा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने हिंदी समेत कन्नड़, तमिल, मराठी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

जावेद अली की कुल संपत्ति

गायक जावेद अली का सपना एक गजल गायक बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें प्लेबैक सिंगर बना दिया। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई हिट गाने गाए। जावेद की फीस की अगर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक गाने का 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। कई रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 30 से 40 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी Mirzapur 3, छाएगा गुड्डू भैया का भौकाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत