श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

योग से खुद को हेल्दी रखते हैं ये सितारे, मलाइक से लेकर करीना तक ये सेलेब्स हैं फिटनेस फ्रीक

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने रुटिन और डिसिप्लिन के लिए जाने जाते हैं। अक्षय भी खुद को फिट रखने के लिए रोज सुबह जल्दी उठकर योग करते हैं। इससे पूरा दिन शरीर एक्टिव रहता है। खिलाड़ी कुमार हमेशा से एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं...
International Yoga Day | International Yoga Day 21 june | kareena kapoor, malaika arora | akshay kumar | kangna ranaut

International Yoga Day: दुनियाभर में आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटी भी फिट रहने के लिए योग का सहारा लेते हैं। ये स्टार्स अपने लुक्स को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। ये सितारे अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं…

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। 49 की उम्र में भी वो बेहद यंग नजर आती हैं। हर कोई शिल्पा की फिटनेस का राज जानना चाहता है। बता दें, शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। वह अक्सर योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने रुटिन और डिसिप्लिन के लिए जाने जाते हैं। अक्षय भी खुद को फिट रखने के लिए रोज सुबह जल्दी उठकर योग करते हैं। इससे पूरा दिन शरीर एक्टिव रहता है। खिलाड़ी कुमार हमेशा से एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं और अपने जीवन में योग को महत्व देते हैं।

कंगना रणौत

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रणौत की फिटनेस का राज भी योग है। कंगना जिम से ज्यादा महत्व योग को देती हैं। एक्ट्रेस योग करना काफी एंजॉय करती हैं। कंगना कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें पद्मासन, शीर्षासन, नौकासन और चक्रासन करना पसंद है। एक्ट्रेस अक्सर योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के कारण जानी जाती हैं। 50 की उम्र में भी मलाइका काफी यंग नजर आती हैं। मलाइका की खूबसूरती और फिटनेस के आगे आज की हसीनाएं भी फेल हैं। मलाइका योग से खुद को फिट रखती हैं। इसके अलावा वे एक हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर खान की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। करीना की सुंदरता और फिटनेस का राज योग है। वह रोज सुबह उठकर योग करती हैं, जिससे वो फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। वे अपने फैंस को योग के प्रति जागरुक करती हैं। एक्ट्रेस कई बार योग करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

NEET स्टूडेंट्स के विरोध के बीच लॉन्च हुआ Kota Factory 3 का ट्रेलर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी