श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा को गोली लगी है। यह घटना आज सुबह पौने 5 बजे की बताई जा रही है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। उन्हें CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Govinda | Bollywood Actor | Shresth uttar Pradesh |

Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा को गोली लगी है। यह घटना आज सुबह पौने 5 बजे की बताई जा रही है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

कहा जा रहा है कि गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया और उनके पैर पर गोली लग गई। उन्हें CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि गोली चलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। गोविंदा की बंदूक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Read More: इस दिन रिलीज होगी काजोल-कृति सेनन की ‘दो पत्ती, Netflix ने किया एलान

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गोली लगने के कारण उनके पैर से काफी खून बह गया है। फिलहाल उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खतरे से बाहर हैं Govinda

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उससे पहले वह रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई और मिसफायर हो गया। गोविंदा के घुटने के नीचे गोली लगी है। हालांकि, अब वह खतरे से बाहर हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा