Himesh Reshammiya Father Death: बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे आए इस दुखद समाचार से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। हिमेश रेशमिया के परिवार के लिए ये बेहद मुश्किल समय है।
सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
खबरों की मानें तो हिमेश के पिता विपिन रेशमिया को सांस में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा वह उम्र संबंधी तकलीफों का भी सामना कर रहे थे। उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद भी विपिन रेशमिया को बचाया नहीं जा सका।
हिमेश रेशमिया ने दी पिता को मुखाग्नि
जुहू स्थित श्मशान घाट में हिमेश रेशमिया ने अपने पिता (Himesh Reshammiya Father Death) को अंतिम विदाई दी। पिता की चिता को मुखाग्नि देते समय हिमेश की पीड़ा देखकर हर कोई भावुक हो गया। सिंगर इस वक्त गम के सागर में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर हिमेश के पिता के अंतिम संस्कार के कुछ बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हिमेश को अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। उनकी आँखों में छलकते आंसू उनकी पीड़ा को बयां कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Stree 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन शोषण का आरोप, जीरो FIR दर्ज
विपिन रेशमिया खुद भी एक मशहूर संगीत निर्देशक थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई सितारों को नई पहचान दी। भक्ति गानों में उनका योगदान अद्वितीय था। उनका निधन पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। हिमेश अपने पिता के बेहद करीबी थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर पिता के साथ बिताए पलों की तस्वीरें साझा करते थे।