श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Hurun Rich List में शाहरुख खान की एंट्री, जानें क्या है उनकी नेटवर्थ

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1539 लोगों ने ही जगह बनाई है।
Hurun List 2024 | Shahrukh Khan included in Hurun India Rich List | Shresth uttar Pradesh |

Hurun List 2024: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1539 लोगों ने ही जगह बनाई है।

शाहरुख खान ने Hurun List 2024 में ली एंट्री

भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के बादशाह शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के दम पर 7,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एंट्री ली है। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य स्टारों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें जूही चावला और उनका परिवार, रितिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

शाहरुख खान और परिवार- 7,300 करोड़ रुपये
जूही चावला और परिवार- 4,600 करोड़ रुपये
रितिक रोशन- 2,000 करोड़ रुपये
करण जौहर- 1,400 करोड़ रुपये
अमिताभ बच्चन और परिवार- 1,600 करोड़ रुपये

एशिया का धन सृजन देश बना भारत

वहीं, हुरुन लिस्ट 2024 में भारत एशिया का धन सृजन देश बना है। हुरुन के मुताबिक, चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की कमी देखी गई है, तो वहीं भारत में इसमें 29% का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अरबपतियों की संख्या 334 तक पहुंची हैं।

Hurun List 2024 में गौतम अदाणी को मिला पहला स्थान

वहीं, इस हुरुन लिस्ट 2024 के अनुसार भारत में 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी ने पहला स्थान प्राप्त किया है और संपत्ति में 95% की वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। HCL टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और उनका परिवार 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

Read More: पापा का घर छोड़ नए आशियाने में शिफ्ट हुईं Shraddha Kapoor, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो छह व्यक्ति लगातार भारत के टॉप 10 में बने हैं। इस सूची में पहला स्थान गौतम अदाणी और उनके परिवार ने हासिल किया है। इसके बाद मुकेश अंबानी, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार और राधाकिशन दमानी और परिवार शामिल हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी