श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जाह्नवी कपूर का रिश्ता हो गया कन्फर्म? गले में पिया के नाम का नेकलेस

janhvi kapoor | Shikhar Pahariya | shreshth uttar pradesh |

Jhanvi Kapoor Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लंबे समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर सुर्खियों में है। दोनों को अकसर साथ में कई बार स्पॅाट भी किया गया। यहां तक की जाह्नवी कपूर को शिखर के साथ कई बार धार्मिक जगहों पर भी साथ में देखा गया है, लेकिन कभी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई थी, ना ही कभी इन खबरों पर कुछ रिएक्ट किया। लेकिन, अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ अपने डेटिंग रुमर्स को कंफर्म कर दिया है।

दरअसल, बीते दिन जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर और भाई अर्जुन के साथ ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर को ऑल व्हाइट लुक में देखा गया। व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने एक्ट्रेस इस लुक में काफी स्टनिंग दिख रही थीं। हालांकि इस दौरान जाह्नवी की लुक से ज्यादा उनके गले में चमक रहे सिल्वर नेकलेस ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। जाह्नवी ने अपने गले में जो कस्टामइज्ड नेकलेस पहना था, उसपर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम ‘शिख्खू’ लिखा हुआ था। भले ही जाह्नवी कपूर ने कभी अपने और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप को लेकर बात न की हो लेकिन अब उनके गले में शिखर के नाम के लॉकेट ने उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। इसकी वजह से अब जाह्नवी कपूर सुर्खियों में छा गई।

वैसे एक बार जब जान्हवी कपूर करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आई थीं। वहां पर करण ने उनसे पूछा कि उनके मोबाइल में स्पीड डायल में किसका नंबर सेव है तो जल्दबाजी में उनके मुंह से ‘शिक्खू’ निकलते-निकलते रह गया और वो हंसते हुए चुप हो गईं। उन्होंने कहा, ‘पापा, खुशू और शिक्’।

इससे पहले भी जूम को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर के पापा बोनी ने उनके रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने शिखर पहाड़िया की तारीफों के पुल बांध दिए थे। कहा था कि वो शिखर से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें हमेशा से पता था कि वो जान्हवी के साथ रहेगा कहीं नहीं जाएगा। बेटी का एक्स कभी नहीं बनेगा वो ना सिर्फ जान्हवी बल्कि अर्जुन या उनकी भी मदद करते हैं, सपोर्ट में खड़े रहते हैं।

ये भी देखें



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी