श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी सलमान खान को धमकी, दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से एक बार फिर धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
Bishnoi Gang Threat To Salman Khan | Shresth uttar Pradesh |

Bishnoi Gang Threat To Salman Khan: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से एक बार फिर धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उनसे यह दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजे गए एक व्हाट्सएप मैसेज में चेतावनी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अभिनेता का हश्र महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का कुछ दिन पहले ही बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

व्हाट्सएप मैसेज में कही यह बात

धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज में लिखा था कि इस संदेश को हल्के में मत लीजिए। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी।

Read More: इस एक्ट्रेस के साथ दाऊद इब्राहिम का था अफेयर! प्रोड्यूसर को उतरवा दिया था मौत के घाट

मुंबई पुलिस इस व्हाट्सएप मैसेज का पता लगा रही है कि यह मैसेज आखिर किसने भेजा है। वहीं, इसके बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता को पहले भी धमकियां (Bishnoi Gang Threat To Salman Khan) मिलने के बाद से हाई अलर्ट पर रखा गया है और इस हालिया घटनाक्रम ने उनकी सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sadhguru | Isha Foundation | Shresth uttar Pradesh |
Sadhguru के ईशा फाउंडेशन को बंधक मामले में SC से मिली राहत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
Bahraich Violence | Akhilesh Yadav DNA is anti-Hindu | Shresth uttar Pradesh |
'अखिलेश यादव का डीएनए हिंदू विरोधी है...', बहराइच हत्याकांड पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
Bishnoi Gang Threat To Salman Khan | Shresth uttar Pradesh |
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी सलमान खान को धमकी, दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग
UP by-election 2024 | Shresth uttar Pradesh |
यूपी उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, कलेक्ट्रेट में होगी 3-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
India vs New Zealand, 1st Test | India vs New Zealand | Shresth uttar Pradesh |
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, पहली पारी में 46 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया
Fake Call Center In Noida | Noida Police | UP Police | Shresth uttar Pradesh |
नोएडा में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 43 लोग गिरफ्तार