श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

OTT पर जल्द दस्तक देंगी माधुरी, सीरियल किलर का निभाएंगी किरदार

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। माधुरी एक बार फिर से ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। द फेम गेम वेब सीरीज से OTT की दुनिया में कदम रखने वाली माधुरी अब अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं।
Madhuri Dixit | Bollywood | OTT Platform | Shresth uttar Pradesh |

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। माधुरी एक बार फिर से ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। द फेम गेम वेब सीरीज से OTT की दुनिया में कदम रखने वाली माधुरी अब अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं।

माधुरी दीक्षित की इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित सीरियल किलर की भूमिका निभाते नजर आएंगी।

सीरियल किलर का किरदार निभाएंगी माधुरी

माधुरी दीक्षित की दूसरी वेब सीरीज का नाम मिसेज देशपांडे होगा। इस सीरीज की कहानी बड़ी दिलचस्प बताई जा रही है। यह मशहूर फ्रेंच वेब सीरीज की रीमेक होने वाली हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

इस सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर कर रहे हैं। इससे पहले वो ओटीटी के लिए मॉडर्न लव हैदराबाद का निर्देशन कर चुके हैं। बता दें कि नागेश हमेशा कुछ हटके कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते है और इस बार भी उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

हार्दिक पांड्या से पहले इस एक्टर ने तोड़ा नताशा का दिल, जानें क्यों हुआ था ब्रेकअप

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आईं थी Madhuri Dixit

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म कलंक में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी, लेकिन इस फिल्म में माधुरी की एक्टिंग और डांस की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करन जौहर ने किया था।

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म अबोध से की थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म तेजाब से मिली थी। तेजाब सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल