श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रचायी क्रिकेटर संग शादी, लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है। कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। अब अनुष्का और विराट दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जब किसी से प्यार होता है तो न उम्र की सीमा होती है और न समय का बंधन होता है। वैसे तो ज्यादातर बॉलीवुड हसीनाएं अपने को-एक्टर्स से ही शादी रचा लेती हैं, लेकिन देश की कई अभिनेत्री ऐसे भी हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स को अपना हमसफर बनाया। शर्मिला टैगोर, अथिया शेट्टी और हेजल कीच कानाम शामिल है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है। कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। अब अनुष्का और विराट दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। उनके बच्चों के नाम वामिका और अकाय हैं।

अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2023 में शादी रचा ली। अथिया को अक्सर क्रिकेटर के मैच के दौरान उन्हें सपोर्ट करती दिखती हैं। अथिया ने बॉलीवुड में बहुत कम फिल्में की हैं। इन फिल्मों में हीरो, मुबारकां नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्में शामिल हैं।

गीता बसरा और हरभजन सिंह

एक्ट्रेस गीता बसरा भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को दिल दे बैठीं। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में एक-दूसरे से शादी रचाई। कपल ने पंजाब के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। गीता और हरभजन सिंह के दो बच्चे हैं। एक्ट्रेस ने दिल दिया है, द ट्रेन और सेकंड हैंड हसबैंड जैसी फिल्मों में काम किया है।

हेजल कीच और युवराज सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की थी। कपल की शादी सिख रीति रिवाज से हुई थी। हेजल और युवराज के दो बच्चे हैं। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए युवराज ने बताया कि जब हेजल उनसे मिलीं तब वह नहीं जानती थीं कि वह एक क्रिकेटर हैं।

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी

दिग्गज फिल्म एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से इश्क हो गया। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। कपल ने साल 1968 में शादी रचाई थी। शर्मिला टैगोर ने कश्मीर की कली, वक्त, आमने-सामने, अमर प्रेम, छोटी बहू, आविष्कार, अराधना, त्याग और सफर जैसी तमाम यादगार फिल्में की हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी