श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Alert ! AC से होते हैं ये नुकसान, फैलती हैं बीमारियां जानकर हो जाएंगे हैरान

Disadvantages of Air conditioner | shreshth uttar pradesh |

Use of Air conditioner: देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा चुका है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और AC का सहारा लेते हैं। लेकिन AC का इस्तेमाल करना घातक हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि AC से निकलने वाले सूक्ष्म कण शरीर को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। कुछ घंटों के लिए AC में रहने से शरीर पर ज्यादा बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक AC में रहते हैं, तो आपको कई गंभीर बीमारियां लग सकती हैं। AC हमारे शरीर के लिए कितना नुकसान दायक होता है, आइये जानते हैं 8 प्वॉइंट्स में…

  1. AC की वजह से हमें सर्दी, खांसी हो सकती हैं। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा वक्त एसी में रहने की वजह से स्किन की बीमारी भी हो सकती हैं।
  2. AC का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से रूम की नमी गायब होने लगती है। नमी गायब होने की वजह से हमारी स्किन में तेजी से डिहाइड्रेट होने लगता है। इसी वजह से शरीर में पानी की कमी के कारण चक्कर जैसी परेशानी होना शुरू हो जाती है।
  3. AC के ज्यादा उपयोग करने से हमारी आंखों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। उसके बाद रूम में ड्राईनेस बढ़ने के बाद ड्राई आई की समस्या शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से आंखों में खुजली, जलन और बार-बार पानी आने जैसी समस्या शुरु हो जाती है।
  4. ज्यादा AC का उपयोग करने हमें सांस की बीमारी भी हो जाती है और हर वक्त ब्लॉक नोजल जैसी बीमारी से जूझना पड़ता है।
  5. नियमित रूप से AC का उपयोग करने से सिर दर्द जैसी बीमारी भी हो जाती है। यहां तक बात करें तो इससे माइग्रेन तक के मरीज भी बन सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह तब ट्रिगर करता है जब आपकी AC का फिल्टर गंदा हो जाता है।
  6. जब हम नियमित रूप से AC में रहने लगते है तो हमें ज्यादा धूप बर्दाश्त नहीं होती है। जैसे ही हम AC से बाहर निकलकर धूप में आते हैं तो बैचेनी सी महसूस होने लगती है।
  7. अगर नियमित रूप से AC की सर्विस नहीं हुई है तो आपकी AC में संक्रमण पैदा करने वाले जीव उत्पन्न हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपके शरीर में एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।
  8. AC से होने वाली बीमारी से बचने के लिए हमें AC का समय-समय पर फिल्टर बदलना चाहिए। घर की खिड़कियों को खोलकर ताजी हवा को अंदर आने देना चाहिए।

AC से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कुछ उपाय

  1. तापमान को 24°C से 26°C के बीच रखें। बहुत ठंडा तापमान से बचें।
  2. कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में नमी बनी रहे।
  3. AC के एयर फिल्टर को नियमित रूप से बदलते रहें।
  4. AC के वेंट को सीधे शरीर पर न लगने दें।
  5. डीहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीते रहें।
  6. AC में रहते हुए हल्के गर्म कपड़े पहनें।
  7. नियमित व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  8. संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
  9. रोजाना कुछ समय धूप में जरूर बिताएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी