श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कहीं AC में बैठकर तो नहीं करते हैं योग, हो सकती हैं ये परेशानियां

अक्सर लोगों ने ये नोटिस किया हैं कि वो जब भी AC रूम में योग करते हैं, तो उनके नाक और गले में दर्द होता है। इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। AC की हवा शुष्क होती है...
Can We Do Yoga In AC Rooms | yoga | international yoga day

Can We Do Yoga In AC: देश में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में AC लोगों का सहारा है। बढ़ती गर्मी में AC से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। लगभग सभी काम लोग अब AC की हवा में ही करना चाहते हैं, चाहे वो एक्सरसाइज हो या फिर योग। क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो AC रूम में ही योग करना पसंद करते हैं। अब सवाल ये उठता हैं कि क्या AC रूम में योग करना हमारे सेहत के लिए सही है या नही? इस आर्टिकल में आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे।

योग करते समय हमें अपने शरीर के साथ-साथ अपने श्वास पर भी ध्यान देना होता है। ऐसा करने से हमें शांति और तनाव मुक्त वातावरण मिलता है। योग करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। ये बेहद जरूरी है कि योग शुद्ध और ताजी हवा में किया जाए।

(Can We Do Yoga In AC Rooms) AC रूम में योग करने के नुकसान

ऑक्सीजन की कमी

AC में आक्सीजन की मात्रा कम होती है, जिस कारण सांस लेने में आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी कम हो जाती है।

पसीने का न निकल पाना

AC में आर्द्रता कम पाई जाती हैं, जिससे शरीर से पर्याप्त पसीना नहीं निकल पाता। माना जाता है कि पसीना निकलना योग के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे शरीर की शुद्धि होती है।

शरीर के इन हिस्सों में होता हैं दर्द

अक्सर लोगों ने ये नोटिस किया हैं कि वो जब भी AC रूम में योग करते हैं, तो उनके नाक और गले में दर्द होता है। इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। AC की हवा शुष्क होती है।

इन सभी कारणों से एक्सपर्ट का मानना हैं कि योग करने के लिए AC रूम सही नहीं हैं। एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि आप योग खुले और सांस लेने वाले वातावरण में करें, जहां हवा और सूर्य की किरणें मिल सकें।

AC रूम में योग करने के फायदे

AC कमरे में तापमान और नमी नियंत्रित होती हैं, जिससे आप योग को आराम से कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए यह जरूरी हैं कि AC का टेंपरेचर सामान्य हो।

शुद्ध हवा

AC कमरे में हवा का प्रवाह और शुद्ध होता हैं, जिससे कमरे में धूल और धुंआ नहीं आता। इससे योग के दौरान सांस लेने में आसानी होती हैं।

गर्मी और उमस से बचाता है

कुछ लोगों को बाहर के गर्म और उमस भरे माहौल में व्यायाम करना पसंद नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए AC रूम में योग करना एक अच्छा विकल्प हैं।

AC रूम में योग करना उतना फायदेमंद साबित नहीं होता, जितना खुले वातावरण में होता हैं। एक बेहतर और स्वस्थ योग के लिए आपको खुले वातावरण में योग करनी चाहिए।

इन योगासनों से महिलाओं को होते हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी