श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी गर्मी से बचने की टिप्स, कर्मचारियों को दी विशेष सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खुद को गर्मी से बचाने की टिप्स दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए एक सुनिश्चित समय तय करें, ताकि वह स्वस्थ रहें...

Summer Care Tips: भारत में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर के आप गर्मी के कहर से खुद को बचा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बीते रविवार कहा गया कि अपने कार्यस्थल पर गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। आइए गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए इन सुझावों को जान लें…

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुझाव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खुद को गर्मी से बचाने की टिप्स दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए एक सुनिश्चित समय तय करें, ताकि वह स्वस्थ रहें और उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़े। एनिमेटेड पोस्ट के जरिए कहा गया कि ऑफिस प्रबंधन को कार्य स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को पानी की कमी न हो सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि बढ़ती गर्मी में कर्मचारियों की ड्यूटी बाहर न लगाई जाए। मौसम ठंडा होने पर ही बाहर के कामों को शेड्यूल करें, कर्मचारियों को बार बार आराम करने की सलाह दें।

गर्मी से होने वाली बीमारियों को पहचानें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, गर्मी संबंधी बीमारियों के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। भीषण गर्मी की चपेट में आने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है। अगर आपको भी अपने शरीर में नीचे दिए गए लक्षण महसूस होते हैं तो इसका तुरंत इलाज कराएं…

  • शरीर पर चकत्ते पड़ जाना
  • थकावट और हीट स्ट्रोक का खतरा
  • सिर भारी रहना या दर्द होना
  • धूप के कारण चक्कर आना
  • डिहाइड्रेशन या बार-बार गला सूखना
  • सांस लेने में दिक्कत होना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी