श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेट की गर्मी को करना है दूर तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

stomach heat | Health | shreshth uttar pradesh |

Stomach heat: अक्सर गर्मी शुरू होते ही पेट खराब, सूजन और जलन जैसी समस्याएं लोगों को महसूस होने लगती हैं। पेट में यह सभी समस्याएं स्पाइसी फूड, अत्यधिक शराब पीने और फास्टफूड आदि के कारण होती है। पेट एक तेज पाचन प्रक्रिया के कारण अत्यधिक गर्मी उत्पन्न करती है। पेट की गर्मी को नियंत्रण में लाना चाहिए, नहीं तो सेहत से जुड़ी कठिन समस्याएं हो सकती हैं। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे…

दही-चावल, छाछ, बेल का जूस, सौंफ का पानी, ठंडई, तरबूज और खरबूज जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये सभी चीजें पेट की गर्मी से हमें बचाती हैं। पूरी गर्मी इन सबका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

बेल का जूस

पाचन ठीक करने के साथ बेल के अनगिनत फायदे हैं। आजकल अधिकांश लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित होते हैं और पाचन तंत्र के ठीक से काम ना करने की वजह से कई तरह के रोग होने लगते हैं। ऐसे में बेल पाचन को ठीक करने के साथ-साथ बाकी सभी समस्याओं से आराम दिलाती है। साथ ही शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों की आपूर्ति करती है।

तरबूज

तरबूज में 45 कैलोरी, विटामिन सी और विटामिन ए होता है। जोकि शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। तरबूज आपको हाइड्रेटेड रखता है, क्योंकि तरबूज में 92% पानी होता है और यह आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और पानी की भी आपूर्ति करता है।

पेट की गर्मी बढ़ने के लक्षण

  • पेट में गैस
  • पेट में जलन
  • पेट फूलना
  • उल्टी महसूस होना
  • भूख कम लगना
  • पेट में ऐंठन या दर्द
  • पतले दस्त होना

अगर आपको पेट जलन और गर्मी महसूस होती है, तो आपको ठंडी चीजें खानी चाहिए। ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल करें, जो पानी से भरपूर हों। पेट में गर्मी बढ़ने पर पेट में जलन हो जाती है। इसके कारण एसिडिटी भी बढ़ जाती है। ठंडा दूध पीने से भी पेट की जलन शांत हो जाती है। इसके अलावा केला, खीरा, दही, सौंफ और उबले हुए चावल में दही डालकर खा सकते हैं।

अगर आपको ये लक्षण बार-बार दिख रहे हैं, दस्त काफी ज्यादा है और उल्टियां भी बार-बार आ रही हैं, तो आपको हैजा के लक्षण हो सकते है। बिना देर करे डॉक्टर से मिलें और इलाज कराएं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी