श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नींबू पानी के हैं शौकीन, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान…

side effects of drinking too much lemon water

Side Effects Of Drinking Nimbu Pani: पूरे देश में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान आसमान छू रहा है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग पेय पदार्थ की ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। धूप की मार से बचने के लिए शरीर को ठंडक चाहिए होती है। गर्मी में नींबू का सेवन लोग तेजी के साथ करते हैं। गर्मी में लोग गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी का सेवन करते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। मीठा या नमक वाला नींबू पानी बेहद स्वादिष्ट लगता है और ठंडे पानी से बना हो तो शरीर को तुरंत अंदर से ठंडक देता है।

नींबू पानी से शरीर को विटामिन सी, पौटेशियम और फोलेट मिलता है। इस पानी को पीने पर शरीर अंदर से साफ हो जाता है, टॉक्सिंस निकलने लगते हैं और डिटॉक्स इफेक्ट्स मिलते हैं। ज्यादा नींबू पानी का सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा नींबू पानी पीने से क्या समस्याएं आ सकती हैं आइए जानते हैं…

हो सकती हैं पेट की समस्याएं
बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ज्यादा नींबू पानी पीने से हार्टबर्न, जी मितलाना और उल्टी आने की संभावना बढ़ जाती है।

मुंह में हो सकते हैं छाले
मुंह के छालों को बढ़ाने में भी नींबू पानी का असर दिख सकता है। मुंह में अक्सर ही छोटे लाल या सफेद छाले निकल आते हैं, जिससे बहुत दर्द होता है और आदमी को खाने में भी दिक्कत होनें लगती है।

किडनी की कुछ समस्याओं में नुकसानदेह
किडनी से जुड़ी कुछ समस्याओं में नींबू पानी का सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। क्रोनिक किडनी की बीमारियों में भी इसके सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

हड्डियों को नुकसान
एक्सपर्ट के मुताबिक नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से हड्डियों को भी नुकसान होता है। ये जोड़ों और हड्डियों के बीच मौजूद चिकनाई को कम कर सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी