श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

World Poha Day 2024: विश्व पोहा दिवस आज, जानें कैसे हुई थी शुरुआत

world-poha-day-2024-know-its-history-and-origin-in-india

World Poha Day 2024: पोहा से लगभग आप सभी परिचित होंगे। पोहा लगभग हर भारतीयों के घर पर बनने वाला व्यंजन है। पोहा जल्द और आसानी से तैयार हो जाता है, इस वजह से लोग इसे बनाना भी पसंद करते हैं। पोहे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता हैं। भारत में लगभग हर घर में दिन की शुरुआत चाय और पोहा के साथ की जाती है। अब आप सोच रहे है कि पोहा कि इतनी बात आज क्यों हो रही है। आइए हम आपको बताते हैं…

आज मनाया जाता है विश्व पोहा दिवस

आज यानी सात जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है। भारत में हर घर में पोहा बनता है, लेकिन हर घर में अलग-अलग तरीके से पोहा बनाया जाता है। पोहे का जिक्र भारत के इतिहास में भी मिलता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1846 में जब भी भारतीय सैनिकों को पानी के जहाज के जरिये कहीं और भेजा जाता था, तब उनके खाने में पोहा हुआ करता था।

पोहे के इतिहास की बात करें तो देश की आजादी से पहले तक ये महाराष्ट्र और मारवाड़ी लोगों का पारंपरिक व्‍यंजन हुआ करता था और केवल उन्‍हीं की रसोई तक सीमित था। इंदौर से पोहे का नाता आजादी के बाद जुड़ा और इसका श्रेय पुरुषोत्तम जोशी नाम के व्‍यक्ति को जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आजादी के बाद जब देश में सब कुछ धीरे-धीरे ठीक होने लगा, तब रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के निजामपुर से पुरुषोत्तम जोशी इंदौर आए। यहां उनकी बुआ रहा करती थीं। उन्‍हें इंदौर इतना अच्‍छा लगा कि वो इसी शहर में बस गए। इंदौर आकर उन्होंने सोचा कि पोहे की दुकान ही खोली जाए। फिर जोशी ने इंदौर में पोहे की छोटी सी दुकान खोल ली। ऐसा माना जाता है कि तब से ही पोहा महाराष्ट से इंदौर पहुंच आया।

इंदौरी पोहा है बेहद मशहूर
इंदौरी पोहा अपने स्वाद के लिए बेहद मशहूर है। इंदौरी पोहे को कई तरह के मसालों के साथ बनाया जाता है। लोकप्रिय इंदौरी पोहा धनिया, सौंफ, आमचूर और जीरावन जैसे मसालों से बनाया जाता है। ये सभी सामग्रियां एक साथ मिक्स होकर इसे एक विशिष्ट स्वाद देती हैं। इसको खाने वाले भी इसकी जमकर तारीफ करते हैं। इंदौरी पोहा अपने स्वाद के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया पोहा दिवस
शुक्रवार को मध्य प्रदेश में पोहा दिवस की शुरुआत शहर के राजवाड़ा से हुई। जहां नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोहा दिवस की शुरुआत पोहा खाकर की। इस दौरान उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ”पोहा एक स्वास्थ्यवर्धक और आसानी से पचने वाला नाश्ता है, जिसका कोई शारीरिक नुकसान नहीं है।

जबकि आजकल के बच्चे पिज्जा, बर्गर और मोमोज जैसे जहरीले व्यंजन खा रहे हैं। पोहा ही हमें और हमारी पीढ़ी को ऐसे जहरीले खाद्य पदार्थों से बचा सकता है, इसलिए इसकी मार्केटिंग जरूरी है।”

आप भी ऐसे बना सकते हैं पोहा
पोहे को अधिकतर चपटे चावल से बनाया जाता है और इसमें सरसों, जीरा, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाया जाता है। अंत में इसे गार्निश करने के लिए इसमें अनार के बीज, कुरकुरे सेव, भुनी हुई मूंगफली और ताजा धनिया पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर स्वादिष्ट पोहा तैयार किया जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी