श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

400 साल पुराना महल बन चुका है खंडहर, दिखती है रानी की परछाईं

Rani Shahiba Ka Fatak Bareilly

Rani Shahiba Ka Fatak Bareilly: बरेली का चौधरी मोहल्ला मशहूर होने के साथ-साथ दिलचस्प भी है। यहां 400 साल पहले एक महल हुआ करता था, जिसके केवल अवशेष रह गए हैं। इसी जगह पर एक फाटक भी था, जिसे रानी साहिबा का फाटक कहा जाता था। फाटक के भी सिर्फ अवशेष मात्र रह गए हैं। यहां के रहने वाले दावा करते हैं कि आज भी उन्हें रानी साहिबा की मौजूदगी का अहसास होता है। रात के वक्त एक महिला यहां चहलकदमी करते हुए नजर आती है।

राजा का शाहजहां से संबंध

चौधरी मुहल्ले के कुछ दिलचस्प किस्से आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि राजा और उनके पूर्वज वैद्य हुआ करते थे। वह एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। ऐसा कहा जाता है कि एक बार बादशाह शाहजहां की गर्भवती बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। शाही हकीमों ने उनका इलाज किया पर वह नाकाम रहे। तभी शाहजहां ने बेटी को ठीक करने के लिए राजा वसंतराव के पिता को बुलाया।

राजा को दिया चौधरी का खिताब

उस वक्त महिलाएं पर्दे में रहा करती थीं। महल की शहजादियों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं थी। इसी वजह से राजा वसंतराव के पिता ने हाथ में डोर बांधकर नब्ज देखी और बादशाह की बेटी को दवा दी, जिससे वह ठीक हो गईं। इस से खुश होकर शाहजहां ने उन्हें बरेली का यह इलाका इनाम के तौर पर दे दिया। साथ ही उन्हें चौधरी के खिताब से नवाजा गया। महल में राजा अपने परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान समय में यह खंडहर बन चुका है। यह जगह चौधरी मोहल्ला, रानी साहिबा का फाटक और चौधरी तालाब के नाम से बरेली में प्रसिद्ध है।

राजा ने क्यों दी नरबलि?

ऐसा कहा जाता है कि राजा की रुहेलों से नहीं बनती थी। वे महल पर दोनों तरफ से हमले किया करते थे। इससे तंग आकर राजा ने शाहबाद और लखना से अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और उन्हें महल के आसपास बसा दिया। महल की सुरक्षा के लिए उन्होंने एक फाटक का निर्माण कराने का सोचा, लेकिन दीवार दिन में बनने के बाद उसी रात में अपने आप गिर जा रही थी। जिसे देखते हुए राजा को नरबलि देने की सलाह दी गई। नरबलि देने के बाद यहां विशालकाय फाटक बन पाया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा